मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री और मुख्य सचिव को उपखंड अधिकारी गोगुंदा को निलंबित करने के लिए लिखा पत्र


गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के मुख्य संरक्षक एवं प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा जी ने मुख्यमंत्री महोदय, शिक्षा मंत्री महोदय,मुख्य सचिव महोदय को पत्र लिखकर के मांग की है कि शुभम भैसारे उपखंड अधिकारी गोगुंदा जिला उदयपुर को तुरंत निलंबित करने हेतु पत्र लिखा है।
शर्मा ने बताया कि उपखंड अधिकारी के द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ओबरा कला गोगुंदा जिला उदयपुर का दिनांक 11.07.25 को आकस्मिक निरीक्षण किया गया इस संबंध में वस्तुस्थिति निम्न अनुसार थी राउमावि ओबरा कला उदयपुर में शिक्षकों की कमी, पुस्तकालय अध्यक्ष एवं मंत्रालियक कर्मचारियों के पद रिक्त होने के कारण उक्त कर्मचारीयों का कार्य शिक्षकों को करना होता है।
प्राचार्य एवं उनका स्टाफ शिक्षण कार्य के अतिरिक्त निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, टीसी तैयार करने, प्रवेश प्रक्रिया, वार्षिक वृद्धि लगाने, आईएफएमएस पोर्टल पर बिल जनरेट करने आदि महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्त थे क्योंकि समस्त कार्य माह जुलाई में ही संपन्न किए जाते हैं।
उपखंड अधिकारी अनुभवहीन है उन्हें विद्यालय व्यवस्था की कोई जानकारी नहीं है और विद्यालय संचालन के कार्यों एवं नियमों से अनभिज्ञ है और प्रशासनिक अधिकारी का प्रभाव दिखाने की दृष्टि से ही निरीक्षण का कार्य किया है ऐसा प्रतीत होता है । उपखंड अधिकारी महोदय के निरीक्षण से उनके द्वारा पूर्ण जानकारी के अभाव में की गई कार्रवाई से ऐसा प्रतीत होता है कि उनका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं है उनको तुरंत इलाज की आवश्यकता है।
प्रदेश मंत्री सोहनलाल गुप्ता ने बताया कि उपखंड अधिकारी का उद्देश्य निरीक्षण कम और महिला शिक्षा अधिकारी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की मशा एवं सोच ठीक नहीं है और इससे विद्यालय के वातावरण पर विपरीत असर पड़ा है क्योंकि इनकी सोच सुधारात्मक ना होकर नकारात्मक प्रतीत होती है। उपखंड अधिकारी का प्राचार्य के विरुद्ध दिनांक 11 जुलाई 2025 को जारी आरोप पत्र निराधार और तथ्यहीन तथा अविवेकपूर्ण है। अतः उपखंड अधिकारी को तुरंत निलंबित किया जावे तथा प्राचार्य के खिलाफ की गई कार्रवाई को तुरंत वापस लिया जावे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now