भगवान भोलेनाथ की सवारी निकाली


कुशलगढ़, अरुण जोशी: अखण्ड सनातन मण्डल की ओर से भी भगवान भोलेनाथ की सवारी निकाली गई। जो सोमनाथ महादेव मंदिर से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई नागनाथ महादेव मंदिर पहुंची। जहां विशेष पूजा अर्चना के बाद महाआरती की गई। झांकी समिति संयोजक राजेन्द्र उपाध्याय, मन्दीप व्यास, आदि ने सहयोग किया। इधर श्रावण मास उत्सव समिति द्वारा नागनाथ महादेव मंदिर पर भगवान का आकर्षक शृंगार किया गया।नागनाथ महादेव मंदिर पुजारी सुनील जोशी फतेश्वर महादेव मंदिर पुजारी जयेश पंड्या नागनाथ महादेव मंदिर समिति के पदाधिकारी संजय जोशी, लालसिंह राठौड़, प्रबोध पंण्डया, कन्हैयालाल भाटीया, निर्मल पण्डया,भरत सिसोदिया हर्षवर्धन पंड्या आदि ने सहयोग किया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now