मां कैला देवी सेवा संस्थान के चुनाव 27 अक्टूबर को


मां कैला देवी सेवा संस्थान के चुनाव 27 अक्टूबर कोदैनिक खबर शेखावाटी। गंगापुर सिटी, पंकज शर्मां। मा कैला देवी सेवा संस्थान के चुनाव 27 अक्टूबर सोमवार को कराए जाएंगे निर्वाचन अधिकारी आलोक गोयल एडवोकेट ने बताया कि 27 अक्टूबर शाम 7:30 बजे संस्थान के सभी सदस्य एवं मतदाताओं की आमसभा पुरानी अनाज मंडी सीताराम मंदिर पर रखी गई है चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के चुनाव कराए जाएंगे चुनाव में एक पद पर एक से अधिक नाम आने पर मतदान की आगामी तिथि की घोषणा की जावेगी संस्थान महामंत्री रमेश चंद तिवारी ने बताया कि संस्थान सदस्यों की मतदाता सूची निर्वाचन अधिकारी कार्यालय कचहरी रोड पर चस्पा कर दी गई है उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में संस्थान के सभी सदस्यों को आवश्यक रूप से शामिल होने का आवाह्न किया है।

 


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now