28 अगस्त ऋषि पंचमी को मनाई जाएगी, महर्षि अंगिरा जयंती; जांगिड़ भवन पर होगी आमसभा


आम सूचना

गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। जांगिड़ ब्राह्मण समाज समिति के सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि आगामी दिनांक 28 अगस्ता 2025 को ऋषि पंचमी है, महर्षि अंगिरा जयंती जांगिड़ भवन पर धूमधाम से मनाई जाएगी। साथ ही जयंती महोत्सव पर समाज समिति के सदस्यों की आम सभा रखी जाएगी। जिसमें वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा समिति में होने वाले आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा एवं आगामी चुनाव व पदाधिकारीयों के चुनाव के लिए भी विचार विमर्श एवं सुझाव लिए जाएंगे। अत : अधिक से अधिक समाज समिति के सदस्य जांगिड भवन पर पधारकर, उक्त महत्त्वपूर्ण विषयों पर अपने सुझाव प्रस्तुत करें। जिससे समिति एवं समाजहित को ध्यान में रखते हुए, अगर सभी की सहमति बनती है तो अक्टूबर 2026 को पूर्ण होने वाले अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष के कार्यकाल के समय से पूर्व चुनाव के लिए निर्णय लिया जा सकता है।
जयंती महोत्सव पर आम सभा के लिए पूर्व में भी 21-7-25 को समिति कार्यालय के सूचना पट्ट पर आम सूचना लगाई हुई है। कृपया सभी समाज बंधु ध्यान देवें और आवश्यक रूप से पधारे। जयंती महोत्सव की आम सूचना पंपलेट के माध्यम से भी दे दी जावेगी।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now