गंगापुर सिटी: मां कैला देवी सेवा संस्थान की बैठक आज, 108 मीटर लंबी चुनरी और छप्पनभोग महोत्सव की बनेगी रूपरेखा


सीताराम मंदिर में जुटेगी संस्थान की टोली, 22-23 मई को कैला देवी में होने वाले विशाल आयोजनों की सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

गंगापुर सिटी। मां कैला देवी सेवा संस्थान की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 13 मई को शाम 7:30 बजे आयोजित की जाएगी। यह बैठक पुरानी अनाज मंडी स्थित सीताराम मंदिर परिसर में संस्थान अध्यक्ष दिनेश चंद गुप्ता की अध्यक्षता में होगी।

दो दिवसीय भव्य महोत्सव पर होगी चर्चा संस्थान के महामंत्री रमेश चंद तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 22 और 23 मई को कैला देवी धाम में विशाल धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है। इस दो दिवसीय महोत्सव में:

  • छप्पनभोग की झांकी

  • भव्य फूल बंगला सजावट

  • विशाल भगवती जागरण

  • 108 मीटर लंबी चुनरी महोत्सव

सौंपी जाएगी जिम्मेदारियां आज होने वाली बैठक का मुख्य उद्देश्य इन कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करना है। बैठक के दौरान अलग-अलग व्यवस्थाओं के लिए सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी ताकि आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाया जा सके। संस्थान ने मीटिंग में समस्त सदस्यों और आयोजन से जुड़े सभी भक्तों को समय पर पहुंचने का आह्वान किया है।

यह भी पढ़ें:


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now