लाखनपुर और गोठड़ा में ‘ग्राम रथ’ ने दी योजनाओं की जानकारी, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत


LED स्क्रीन से 13 विभागों की योजनाओं का प्रचार, 23 मई को ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट’ के लिए जयपुर पहुंचने का आह्वान

बौंली, बामनवास। श्रद्धा ओम त्रिवेदी। राजस्थान सरकार के आदेशानुसार ‘सुशासन विजन’ और ‘ग्राम रथ अभियान’ के तहत आज ग्राम पंचायत लाखनपुर एवं गोठड़ा में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विकास रथ के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया।

योजनाओं का डिजिटल प्रचार और जनसुनवाई विकास रथ पर लगी बड़ी LED स्क्रीन के माध्यम से कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, शिक्षा और पंचायती राज सहित 13 विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान ‘संध्या चौपाल’ का भी आयोजन हुआ, जहां सुझाव पेटिका के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। लोक कलाकारों (कला-जत्था) ने सरल भाषा में सरकार की नीतियों को समझाया।

‘GRAM-2026’ के लिए किसानों को न्योता कार्यक्रम के दौरान आगामी 23 से 25 मई 2026 तक जयपुर में आयोजित होने वाली ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट’ (GRAM) का विशेष प्रचार किया गया। अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में जयपुर पहुंचें ताकि आधुनिक कृषि तकनीक से जुड़ सकें।

प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में प्रशासक सियाराम मीणा, प्रभारी विनोद कुमार गुप्ता (तहसीलदार मित्रपुरा), शहर प्रभारी कमलेश मीणा, विकास अधिकारी सह-प्रभारी राजेंद्र सोनी, ग्राम विकास अधिकारी बीरबल मीना और कनिष्ठ सहायक ज्ञानचंद गुर्जर सहित कई कर्मचारी व भाजपा नेता उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने भारी उत्साह के साथ रथ का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें:


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now