गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ पुष्कर में अखिल भारतीय त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने की परिक्रमा


दिव्य ऊर्जा, साधना और संस्कारों का महापर्व—गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ पुष्कर में अखिल भारतीय त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने की परिक्रमा

बांसवाड़ा।अरुण जोशी। दिव्य ऊर्जा, साधना और संस्कारों का महापर्व—गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ पुष्कर (राजस्थान) में पूज्य संतों के सान्निध्य में हजारों श्रद्धालु यज्ञ, जप और साधना के माध्यम से राष्ट्र और समाज के मंगल की कामना कर रहे हैं।तीर्थराज पुष्कर की पावन धरा पर आयोजित दिव्य गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ के आध्यात्मिक वातावरण में कुशलगढ़ बड़ोदिया बासला आंजना बांसवाड़ा से पधारे विप्र फाउंडेशन की गरिमामयी उपस्थिति रही। संतों के सान्निध्य में यज्ञ, जप और साधना का यह पावन अनुष्ठान समाज में संस्कार, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्र कल्याण की भावना को सशक्त करने का संदेश दे रहा है। इस पावन अनुष्ठान में अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल पंड्याआंजना, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद पानेरी बड़ोदिया, राष्ट्रीय संगठनमंत्री गोमती शंकर पंड्या बासला, तिलोत्तमा पंड्या ,अरुण जोशी कुशलगढ़, किशोर जोशी देवला रमाकांत सकरावत बांसवाड़ा ने सहभागी बनकर आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का अनुभव किया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now