किसानों की शिकायतों पर किसान सभा संघ के जिलाध्यक्ष कांजी मीणा ने जेसीबी से करवाया सफाई अभियान, कई गांवों में हटाए अवरोध
सवाई माधोपुर।मोरेल बांध की पूर्वी नहर में सफाई अभियान चलाए जाने के बाद पानी का प्रवाह सुचारू हो गया है। नहर में जमा कचरे और जगह-जगह बने अवरोधों को हटाने से पानी आगे बढ़ने लगा है, जिससे बरनाला तहसील क्षेत्र के किसानों को राहत मिली है।
किसानों की शिकायतों के बाद शुरू करवाया सफाई अभियान
बरनाला तहसील क्षेत्र में स्थित मोरेल बांध की पूर्वी नहर में शनिवार को सफाई अभियान चलाया गया। किसान सभा संघ के जिलाध्यक्ष कांजी मीणा के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया गया। नहर में पानी के प्रवाह को लेकर किसानों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कांजी मीणा जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंचे और सफाई का कार्य शुरू करवाया।
इस दौरान सांचोली, टिगरिया, सुखानपुरा, सुंदरी एवं बरनाला क्षेत्र में नहर की सफाई करवाई गई। नहर में कई स्थानों पर जमा कचरे और पानी के प्रवाह में बाधा बन रहे अवरोधों को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया।
सफाई के बाद पानी का प्रवाह हुआ तेज
नहर की सफाई पूरी होने के बाद पानी का प्रवाह तेज हुआ और पानी मीणा ठीकरी की ओर आगे बढ़ता नजर आया। इससे नहर के माध्यम से पानी मिलने की उम्मीद लगाए बैठे किसानों को राहत मिली।
रविवार दोपहर तक बाटोदा क्षेत्र में भी पानी पहुंचने की संभावना जताई गई। नहर में सफाई होने और पानी का प्रवाह सुचारू होने से क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली।
यह भी पढ़ें:

Sawai Madhopur, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।