प्रदेश के राज्यपाल पहुँचे सरोवर नगरी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल पहुँचे राज्यपाल का राजभवन में अधिकारियों द्वारा स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
यहाँ बता दें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ग्रीष्मकालीन प्रवास पर राजभवन नैनीताल पहुंचे। जहां राजभवन पहुंचने पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इस अवसर पर आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत, कुमाऊँ आईजी डॉ. निलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, एमडी केएमवीएन विनीत तोमर, सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी, कुलपति कुमाऊँ विश्वविद्यालय प्रो. मनमोहन सिंह चौहान सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया।
ललित जोशी

District Correspondent (Print & Electronic Media), Nainital, Uttarakhand