पदयात्री डीजे की धुन पर नाचते झूमते जयकारे लगाते हुए पहुंचे बालाजी धाम हनुमान जन्मोत्सव पर लगाया छप्पन भोग
बालाजी का मंत्रोच्चार से अभिषेक, हवन यज्ञ, चोला चढ़ाकर, मंदिर परिसर को फूलों और बैलूनों से सजायाम; रती भजन संध्या का आनंद लिया
गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। उदेई मोड़ मनोरथ सिद्ध हनुमान मंदिर से विधि विधान पूजा अर्चना कर बालाजी महाराज के चित्र को रथ पर सुशोभित कर टोकसी खेड़ा वाले बालाजी धाम पदयात्रा शाम 5 00 बजे गाजे बाजे के साथ बालाजी महाराज की जयकारे लगाते हुए रवाना हुई। पदयात्रा मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर अल्पाहार आइसक्रीम व ठंडाई पिलाकर स्वागत किया। इससे पूर्व हनुमान जन्मोत्सव पर प्रातः 9:00 बजे खेड़ा वाले बालाजी महाराज का विद्वान पंडितो द्वारा मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक कराया। हवन यज्ञ कराकर मंदिर परिसर को फूलों और बैलून से सजाया गया। चौला चढ़ाकर श्रृंगार कर 51 किलो मोदकों के साथ छप्पन भोग लगाया शाम 6:30 बजे गंगापुर सिटी से चलकर बालाजी धाम पदयात्रा पहुंचने पर रथ पर विराजमान बालाजी महाराज की आरती करके पद यात्रियों का ठंडाई व पेयजल से स्वागत किया।

सैकड़ो यात्रियों के जयकारों से बालाजी मंदिर परिसर भक्तिमय होकर गूंज उठा। महा आरती के साथ हनुमान चालीसा पाठ एवं भजन संध्या का सभी भक्तगणों ने आनंद लिया एवं भंडारा में पंगत पर प्रसादी पाई। मौके पर सुरेश चंद शर्मा, अध्यापक अशोक गुरु, वेद प्रकाश मंगल, गोपाल लाल, द्वारका प्रसाद, सोनू सोनी, देवी चरण गर्ग, इंद्र लाल गुप्ता, सुरेश चंद्र गुप्ता, गौरव, आशु, कुलदीप, रानू भक्त, जनक, मुरली आदि सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं को संभाला।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।