गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। बदलते शैक्षणिक परिवेश में जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मांग तेजी से बढ़ रही है, वहीं कुहू इंटरनेशनल स्कूल, गंगापुर सिटी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक अभिनव पहल करते हुए पारंपरिक और आधुनिक शिक्षण पद्धति का उत्कृष्ट समन्वय प्रस्तुत किया है।
जहां अधिकांश कोचिंग संस्थान आज भी केवल व्हाइट बोर्ड तक सीमित हैं, वहीं कुहू इंटरनेशनल स्कूल ने तकनीक आधारित शिक्षण प्रणाली को अपनाकर विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई को अधिक सरल, प्रभावी और रोचक बना दिया है। विद्यालय में अनुभवी शिक्षकों द्वारा सुदृढ़ व्हाइट बोर्ड टीचिंग के साथ-साथ देश के प्रतिष्ठित संस्थान ALLEN ONLINE की श्रेष्ठ फैकल्टी के रिकॉर्डेड वीडियो लेक्चर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
75 इंच के अत्याधुनिक इंटरैक्टिव पैनल के माध्यम से जटिल विषयों एवं 3D कॉन्सेप्ट्स को सहज और स्पष्ट रूप से समझाया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों की अवधारणात्मक समझ में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है। इसके साथ ही ऐलन का प्रमाणित स्टडी मटेरियल, ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज एवं ऐप आधारित डाउट सॉल्विंग की सुविधा भी विद्यार्थियों को प्रदान की जा रही है।
कुहू इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर डॉ. हेमंत शर्मा ने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पाठ्य ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें गहन समझ, सही मार्गदर्शन एवं उत्कृष्ट परिणामों के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और श्रेष्ठ फैकल्टी के संयोजन से विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए मजबूत आधार प्रदान किया जा रहा है।
विशेष बात यह है कि ये सभी सुविधाएं विद्यार्थियों को विद्यालय की नियमित फीस में ही उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे अभिभावकों को अतिरिक्त कोचिंग पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं रहती।
यही कारण है कि यह संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में एक नए मॉडल के रूप में उभरकर सामने आ रहा है।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।