गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) जिला कार्यकारिणी और समस्त उप शाखाओं की संयुक्त बैठक मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माला पहनाकर सुरेश चंद शर्मा और सोहन लाल गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित की गई।
बैठक में प्रदेश अति. महामंत्री सोहनलाल गुप्ता का माल एवं साफा पहनकर स्वागत किया तथा सभी शिक्षकों ने सोहन लाल गुप्ता के प्रदेश अति. महामंत्री बनने पर सवाई माधोपुर जिले के शिक्षकों की समस्याओं का निदान करने में मदद मिलेगी।बैठक में शिक्षक समस्याओं पर भी चर्चा की गई जिसमें प्रवेश-उत्सव एवं डोर टू डोर सर्वे के दौरान उपजिला कलेक्टर और तहसील कार्यालय में लगाए गए शिक्षकों को पुन: विद्यालय में भेजने के लिए पत्र लिखने का निर्णय किया गया क्योंकि इस समय राज्य सरकार के नए नियमों के अनुसार डोर टू डोर सर्वे और प्रवेश-उत्सव का कार्य एक अप्रैल से ही शुरू किया गया है अध्यापकों के विद्यालय में नहीं होने पर सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं,सितंबर 2025 में माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश कि 2011 से पहले नियुक्त सभी शिक्षकों को टैट पास करना अनिवार्य है इस आदेश से जो शिक्षक 20 , 25 वर्ष सेवा कर चुके हैं उन शिक्षकों को टैट पास करने की बाध्यता को समाप्त,साथ ही राज्य सरकार द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश में 10 दिन की कटौती का भी विरोध जताया है,साथ ही कटौती की जाती है तो 3 उपार्जित अवकाश का लाभ दिया जाए। संस्था प्रधान के एक साधिकार को कम करने का भी पदाधिकारियों ने रोष प्रकट किया है। यदि गरीब बच्चों को सरकार गुणात्मक शिक्षा दिलवाना चाहती है तो गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त रखा जाए। थर्ड ग्रेड डीपीसी व स्थानांतरण किए जाएं। प्रधानाचार्य एवं उप्रधानाचार्य की ऑफलाइन जॉइनिंग को ऑनलाइन जोइनिंग करवाने की मांग की गई।उक्त मांगों पर सरकार सकारात्मक रूख नहीं अपनाती है तो मजबूरन आंदोलन की राह पकडनी पडेगी। मीटिंग की समाप्ति पर सोहन लाल गुप्ता ने प्रदेश के सभी शिक्षकों,विद्यार्थी एवं शिक्षा अधिकारियों को नवीन सत्र 2026-27 की शुभकामनाएं दी। गंगापुर सिटी,बामनवास,वजीरपुर,बोली,खंडार,सवाई माधोपुर,चौथ का बरवाड़ा ब्लॉक के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए। सदस्यता के लिए रसीदों का वितरण पदाधिकारियों को किया गया।
मीटिंग में नरेश सिसोदिया, चंद्रप्रकाश गर्ग, श्रीजेश गुर्जर, हनुमान प्रसाद शर्मा, फिरोज खान,सत्य प्रकाश गर्ग,गोपाल लाल गुप्ता,महेश जैन,गिरीश कुमार गुप्ता,रामबाबू शर्मा और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।