कुशलगढ़, बांसवाड़ा, अरुण जोशी: ग्राम पंचायत भीमपुरा समाज सुधार की बैठक हुई विभिन्न प्रकार की कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया। शादी ब्याह में -दहेज प्रथा बहिन बेटी को कन्यादान में ही शादी ब्याह करावें एव अगर आर्थिक स्थिति से कमजोर होने पर अधिकतम दहेज राशि 51000 लेवे। रकम आभूषण में- चांदी डेट किलो वह सोने के आभूषण में नाक का कांटा व ऐरिंग ही लेवे। डीजे प्रथा -पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा इसके बावजूद कोई डीजे बजता है 51000 की दंड और डीजे जप्त करवाएंगे और समाज की ओर से उसके के खिलाफ कार्रवाई की जावेगी। दारू प्रथा -शादी ब्याह में दारू कच्चा पक्का बीड़ी सिगरेट तंबाकू पेप्सी आदि प्रकार की सभी बंद रहेगा। मामेरा व नोतरा प्रथा – नोतरा में अधिकतम ₹1000 तक पहले दिए हुए नोटरा वापस लौट आएंगे। भोजन व्यवस्था- कार्यक्रम में शुद्ध शाकाहारी भोजन दाल चावल लापसी ही बनवाए। बारात -बारात के लिए बस ही रखें वह दूल्हे के लिए एक गाड़ी रखें। भागजेडिया- (विवाह सहयोगी) वर पक्ष से 3000रू एव वधु पक्ष 2000रू दिऐ जायेंगे। कन्यादान- केवल लड़की के पिता की ओर से रसोई का सामान दिया जाए अन्य लोग नगद राशि देवें कन्यादान में दिया हुआ पूर्व कन्यादान सामान के बदले राशि लौटाए। नातरा विवाह- प्रथा लड़की भाग जाने पर ₹200000 दंड लिया शादीशुदा लड़की भाग जाने पर 5 लाख 51000 दंड लिया जाए। वार बोकडी
(पंच दंड) -लड़का वह लड़की के दोनों पक्ष में पास ₹5000 दंड लिया जाएगा अगर एक ही समाज की लड़की का भागने पर समाज से बाहर कर दिए जाएंगे। शादी ब्याह में अन्य सामाजिक कार्यक्रम में परंपरागत( वाद्य यंत्र), ढोल, तासे, कुंडी ,थाली ,शहनाई, बजाई जाएगी। गांव में लड़ाई झगड़े का निपटारा गांव के स्तर पर ही किया जावे। मृत्यु भोज एवं कफन पर नियंत्रण रहेगा कफन के बदले नगद राशि मृतक व्यक्ति को घर वालों को दिया जावे बैठना व बारमा एक ही दिन रहेगा। रिश्ता करवाने हेतु शादी ब्याह में मेहमानों का आना जान एक ही बार ही रखें (पगड़ियों) मे भील समाज सुधार समिति के अध्यक्ष वजहींग जी मईडा ,कैलाश पटेल , भुरजी मईडा ,बहादुर डामोर,दिपचंद महाराज,धारू डामोर ,कलु महाराज,दिपचंद वसुनिया, ईश्वर मईडा,दिनेश डामोर,मुकेश डोडियार,कमलेश पारगी,धर्मसिग भाभोर, डामोर,हिम्मत मुनिया कालु डामोर,धारसिंह पारगी, दलजी पारगी,विजयपाल अडं, और संचालन सामाजिक कार्यकर्ता केसर सिंह डामोर ने किया अंत में आभार सरपंच प्रतिनिधि धारूभाई डामोर ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा ,बुजुर्ग ने समाज सुधार मीटिंग में भाग लिया
