कर्मचारियों का रटा-रटाया जवाब कभी मशीन खराब तो कभी सर्वर डाउन
सुनते-सुनते लोगों का बढ़ रहा आक्रोश फूट रहा गुस्सा
प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर विकासखंड शंकरगढ़ क्षेत्र में नया आधार कार्ड न बनने की वजह से जरूरतमंद लोगो व छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जबकि मौजूदा समय में स्कूलों ,कॉलेजों केवाईसी आदि को लेकर जहां विद्यार्थियों व आम लोगों को आधार कार्ड की जरूरत है तो अन्य तमाम लोग इसे लेकर पहुंच रहे हैं। लेकिन डाकघर शंकरगढ़ में कर्मचारियों का रटा-रटाया जवाब मशीन खराब है, सर्वर डाउन है सुनकर लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है।पोस्ट ऑफिस शंकरगढ़ में आधार कार्ड बनाने के लिए कई वर्षों पूर्व मशीन लगाई गई है, किन्तु हमेशा खराब अवस्था में ही पाई जाती है जिसकी वजह से आम जनता का ना तो नया आधार कार्ड बन पाता है और ना ही पुराने आधार कार्ड में संशोधन हो पा रहा है। रोजाना लोग आधार कार्ड बनवाने के नाम पर दलालों से ठगे जा रहे हैं। जब कि डाकघर शंकरगढ़ को इस बात की कोई फिक्र नहीं है। डाकघर कर्मचारियों से पूछे जाने पर बताया गया कि कभी मशीनरी गड़बड़ी से या कभी सर्वर डाउन हो जाता है जिससे दिक्कतें आती हैं। जब कि वहां मौजूद लोगों में मंजू कुमारी, रमेश चंद्र, सविता देवी आदि ने बताया कि आधार कार्ड संशोधन ना होने की वजह से बैंक से संबंधित सारे कार्य रुके हुए हैं। जिन बच्चों का दाखिला विद्यालय में कराना है, आधार कार्ड न होने की वजह से विद्यालयों में एडमिशन व राशन हेतु केवाईसी नहीं हो पा रही है।जबकि सरकार द्वारा सख्त निर्देश है कि डाकघर में मशीनों का संचालन और आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रहे। परंतु लापरवाही भरे रवैये के कारण शंकरगढ़ क्षेत्र की जनता दर-दर की ठोकर खाने के लिए शंकरगढ़ डाकघर के चक्कर लगा रही है। और जनता की परेशानी को जानने के बाद भी कर्मचारियों द्वारा कोई दिलचस्पी नहीं ली जाती है।पोस्ट ऑफिस शंकरगढ़ के अंदर चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है, बारिश का पानी चारों तरफ भर जाता है और साफ सफाई करने वाले कर्मचारियों का कोई अता-पता नहीं है। बरसात का पानी निकालने के लिए कोई जगह नहीं है अंदर ही डाकघर के पानी भरा पड़ा रहता है और लोगों को आने-जाने के लिए भी अनेकों कठिनाइयों से जूझना पड़ रहा है साथ ही साथ वहां के कर्मचारी भी डाकघर के बदतर स्थिति के बारे में बताने से कतराते हैं। मजे की बात तो यह है कि डाकखाना के सामने दुकान के दुकानदारों व बाजार आए लोगों द्वारा डाकखाना परिसर में ही अगल बगल जाकर खुले में पेशाब कर निकल लेते हैं जिससे वहां पर खड़ा हो पाना भी मुश्किल होता है मगर इन पर रोक लगाने वाला कोई भी जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी निभाते नहीं दिख रहा है।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।