प्रयागराज।भाकियू आजाद हिन्द मंडल प्रयागराज ने शासन द्वारा भेजी जा रही योजनाओं और सामाजिक व्यवस्थाओं में अनियमितताओं को लेकर शुक्रवार को उप जिलाधिकारी बारा को ज्ञापन सौंपा। किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रयागराज-रीवा हाइवें एन एच- 30 में लगी स्ट्रीट लाइट लंबे समय से बंद चल रही है, जिससे अंधेरा होने के कारण गोवंश दुर्घटना व जान-माल का नुकसान बढ़ रहा है। इसी तरह प्रयागराज- चित्रकूट राष्ट्रीय राजमार्ग-35 ‘ लोहगरा ‘में लगी स्ट्रीट लाइट जो ख़राब है, जिसके कारण गोवंश प्रतिदिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है।जिला -प्रयागराज में बिचौलियों के कारण खाद आपूर्ति सहकारी समितियों में नहीं हो पा रही है। जिससे किसानों की फसल प्रभावित हो रही है। जिसकी अविलंब सभी समितियों में खाद आपूर्ति करायी जाय।तहसीलों में लगे वातानुकूलित एसी (आवास, न्यायालय व चैम्बर में) किस मद से लगायी गयी है। तथा उसके विद्युत विल का भुगतान कैसे किया जाता है। जांच कर कार्यवाही की जाय।तहसील बारा प्रयागराज में गोवशों की अत्यन्त दयनीय दुर्दशा तथा गौशाला की जाँच की जाये और दोषियों के ऊपर गोवंश अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया जाय। प्रयागराज में सम्मानित पत्रकारों की छवि धूमिल कर रहे फर्जी व बिना डिग्री धारी तथाकथित पत्रकारों की जांच की जाय। जो अधिकारियों, शासन प्रशासन अधिवक्ताओं का किसानों, व्यापारियों का शोषण करते हैं। जाँच कर कार्यवाही की जाय।अन्यथा किसान यूनियन आन्दोलन करने को मजबूर होगा। ज्ञापन सौंपते हुए किसान नेता अधिवक्ता राकेश त्रिपाठी, अंकित सिंह मोनू, अंशुमान त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।