प्रयागराज में भूमाफियाओं और अवैध खनन पर जिलाधिकारी ने कसी नकेल


टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन पर लगातार कार्रवाई तेज करने के निर्देश

प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में भूमाफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई एवं अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किए जाने को लेकर जनपद स्तर पर गठित टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने और लगातार कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए।

अवैध खनन पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश

बैठक में जिलाधिकारी ने टास्क फोर्स की टीम को अवैध खनन के विरुद्ध लगातार इंफोर्समेंट की कार्रवाई में और तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए और संबंधित अधिकारी अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखें।

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने संबंधित तहसील क्षेत्रों में अवैध खनन के विरुद्ध तहसील स्तर पर गठित टास्क फोर्स के माध्यम से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिलती है तो संबंधित उप जिलाधिकारी की भी जवाबदेही तय की जाएगी

बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी ने बिना नंबर प्लेट तथा अस्पष्ट या धूमिल नंबर प्लेट का प्रयोग करने वाले वाहनों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने पुलिस, खनिज विभाग एवं तहसील की टास्क फोर्स टीम को अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग में संलिप्त उपखनिजों का परिवहन कर रहे वाहनों की निरंतर जांच करने और इस पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पीटीजेड कैमरा और वेब ब्रिज की जांच के निर्देश

जिलाधिकारी ने टास्क फोर्स द्वारा पीटीजेड कैमरा, वेब ब्रिज, साइन बोर्ड और पिलर की जांच करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि खनन गतिविधियों की निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए और जहां खनन पट्टा स्वीकृत नहीं है, उन स्थानों पर साधारण बालू का अवैध खनन नहीं होने दिया जाए

इसके लिए संबंधित विभागों की टीमों को नियमित रूप से निगरानी और जांच करने के निर्देश दिए गए।

लंबित धनराशि वाले वाहनों की सघन जांच

जिलाधिकारी ने चेक गेट एवं एम-चेक के माध्यम से चालान किए गए और लंबित धनराशि वाले वाहनों को सघन चेकिंग के दौरान चिन्हित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने ऐसे वाहनों पर अधिरोपित धनराशि की वसूली सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा, ताकि अवैध खनन और उपखनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन उपमा पाण्डेय, ज्येष्ठ खनन अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *