सुरोठ। मीडिया प्रभारी रामप्रताप पाराशर ने बताया कि सूरौठ एवं करौली जिले में बहुत समय से अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद जिलाध्यक्ष राम पंडा के नेतृत्व में युवा टीम के द्वारा करोली में घायल गौ माताओ का उपचार एवम गौ सरक्षण को लेकर विशेष आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी को ध्यान मे रखते हुए राजस्थान के करोली जिले की सुरोठा नगरपालिका में गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें पूर्वी राजस्थान गो प्रचारक पूज्य संत श्री वैष्णव दास महाराज व जिला गौ प्रचारक घनश्याम मीणा पांचौली, तहसील गौ प्रचारक विश्राम सिंह मीणा ने कहा कि देशी नस्ल की गौ माता, जो भारतीय संस्कृति व सनातन परम्परा का प्राण एवं मूल आधार है वर्तमान में उसकी दशा दयनीय है।
देखा जाए तो गौ माता जो हमारे ग्रंथों में पूजनीय है उस गोवंश की घोर उपेक्षा होने से बड़ी संख्या में गौ वंश निराश्रित अवस्था में यत्र तत्र भटक रहा है,प्रतिदिन अनेकों गो वंश सड़को,राजमार्गों पर दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है । जहाँ धार्मिक सरकारें हैं ऐसे कुछ प्रांत राज्य स्तर पर अपने क़ानून बनाकर गोमाता की सेवा सुरक्षा करने का प्रयास कर रहे हैं किन्तु भारत के आधे से अधिक प्रांतों की सरकारों ने गो वध की खुली छूट दे रखी है जिससे नित्य हजारों गोवंश का कत्लखानों में निर्दयता पूर्वक वध किया जा रहा है, गौ हत्या बंद करने के लिये एवं गौमाता जी को सम्मानजनक पद प्रदान करने के लिये अप्रैल महीने में प्रत्येक राज्य में गांव ढाणी जिले स्तर पर माननीय प्रधानमंत्री, माननीय राष्ट्रपति ,माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्यपाल जी के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। आप सभी गौ माता संरक्षण के अभियान से जुडकर इसे सफल बनाए। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद जिला अध्यक्ष राम पंडा, ग्गौ सेवक गौरी शंकर शर्मा सहित राजस्थान गो प्रचारक पूज्य संत श्री वैष्णव दास महाराज व जिला गौ प्रचारक घनश्याम मीणा पांचौली, तहसील गौ प्रचारक विश्राम मीना सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे

Suroth, Karauli, Rajasthan