गढ़ी में बनेंगे भाजपा के चारों प्रधान और जीतेंगे सभी जिला परिषद वार्ड


आंजना, बांसवाड़ा, अरुण जोशी: भारतीय जनता पार्टी विधानसभा गढ़ी के सभी सातो मंडलों की कोर कमेटी के सदस्यों की बैठक पंचायत समिति हाॅल गढी में आयोजित हुई। जिला सोशल मीडिया सह्संयोजक लक्ष्मीदत्त उपाध्याय ने बताया की भाजपा जिला अध्यक्ष पुंजीलाल गायरी जिले के प्रभारी कमलेश पुरोहित विधानसभा प्रभारी मनोहर त्रिवेदी के सानिध्य में विधानसभा गढ़ी के सभी सात़ो मंडलों के कोर कमेटी की एक बैठक पंचायती राज चुनाव को विजयी बनाने के लिए संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पुंजीलाल गायरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को आवाहन करते हुए कहां की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शर्मा की जनहित योजनाओ व गढी के विकास पुरुष विधायक कैलाश मीणा द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता के समक्ष ले जाते हुए संगठित होकर पंचायती राज चुनाव में पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनाव में भाजपा का परचम् लहराने का आह्वान किया मुख्य अतिथि संगठन प्रभारी कमलेश पुरोहित ने बताया की अगर भाजपा का कार्यकर्ता संगठित होकर ताकत के साथ चुनाव में जुट जाता है तो निश्चित रूप से पंचायती राज चुनाव में विजय होगा विधानसभा चुनाव प्रभारी मनोहर त्रिवेदी ने अतिथियों को आश्वासन दिया की निश्चित रूप से इस बार जिस तरीके से लगातार विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी भारतीय जनता पार्टी गढ़ी में निश्चित रूप से विजय होगी विधानसभा प्रवासी लालूराम दांगी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया बैठक में अरथूना मंडल अध्यक्ष भरत पाटीदार सरेडी मंडल अध्यक्ष योगेश भट्ट तलवाड़ा मंडल अध्यक्ष हेमंत पांडया नगर अध्यक्ष रौनक् पटेल जिला मंत्री विजयपाल पाटीदार जिला मंत्री गजराज सिंह सायावाद जिला प्रवक्ता प्रकाश जैन सह् कोषाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चारण वरिष्ठ नेता कांतिलाल शर्मा भेमजी भाई पाटीदार शांतिलाल लबाना, रामलाल जी कटारा ,रीगल मेहता पंकज भाई पाटीदार मणिलाल तबियार, भगवंती नायक, रमेशचंद्र पाटीदार जौलाना, प्रेम शंकर कटारा पुष्पेंद्र सिंह झाला सुरेश भट्ट, सरपंच दिलीप डामोर युवा कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में बताया कि पंचायती राज चुनाव में अधिक से अधिक जगह पर विजय बनाने का संकल्प लिया कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मीदत्त उपाध्याय ने किया एवं आभार जिला मंत्री विजयपाल पाटीदार ने जताया


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now