रक्षा बंधन 9 अगस्त को


सवाई माधोपुर 6 अगस्त। श्रावण शुक्ल पूर्णिमा को मनाया जाने वाला रक्षा बंधन पर्व इस बार 9 अगस्त शनिवार को मनाया जाएगा।
ज्योतिषाचार्य पंडित ताराचंद शास्त्री ने बताया कि इस बार भद्रा नहीं होने से पूरे दिन राखी बांध सकेंगे। इस बार रक्षाबंधन पर दोपहर 2 बजकर 24 मिनट तक श्रवन नक्षत्र व सर्वार्थ सिद्धि योग का विशेष संयोग रहेगा। जो कि शुभ फल देने वाला योग बन रहा है। राखी बांधने हेतु प्रातः 7.49 बजे से 9.27 बजे तक शुभ वेला, दोपहर 12.17 बजे से 1.09 बजे तक अभिजित वेला, दोपहर 12.43 से 5.37 बजे तक क्रमशः चल- लाभ – अमृत वेला में रक्षा बंधन का श्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा। इस वेला में भाइयों की कलाई पर बहने बाँध सकेंगी राखी।
शास्त्री ने बताया कि श्रवन पूजन सूंड मांडने व जिमाने के लिए 9 अगस्त को भद्रा नहीं होने से पूरा दिन श्रेष्ठ है। इस दिन संस्कृति दिवस व श्रावणी उपाकर्म पूर्णिमा पुण्य, सावन का अंतिम दिवस, अमरनाथ यात्रा पूर्ण होने से यह पर्व विशेष महत्व वाला होता है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now