रामनिवास धाम में जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित, सेवा कार्य संपन्न


स्वर्गीय बालकृष्ण सर्राफ की पुण्यतिथि पर 25 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री किट वितरित कर सेवा का संदेश दिया गया।

शाहपुरा। रामनिवास धाम में प्रत्येक माह 25 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री किट उपलब्ध कराने की सेवा योजना के अंतर्गत गुरुवार को अगस्त माह की राशन सामग्री किटों का वितरण किया गया। सेवा कार्य श्रद्धा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ संपन्न हुआ।

यह सेवा कार्य स्वर्गीय बालकृष्ण सर्राफ (ग्वालियर) की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र रामनारायण सर्राफ, रामप्रकाश सर्राफ, रामप्रताप (पप्पू) सर्राफ एवं समस्त मंगलम परिवार, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) की ओर से कराया गया।

25 जरूरतमंद परिवारों को मिली सहायता

रामनिवास धाम के कार्यवाहक भंडारी संत श्री नवनिध राम जी की प्रेरणा से शाहपुरा क्षेत्र के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों को राशन सहायता सामग्री किट वितरित की गई। इस दौरान लाभार्थियों ने सेवा कार्य के लिए दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

सेवा भावना को मिला सम्मान

रामनिवास धाम परिवार ने स्वर्गीय बालकृष्ण सर्राफ की पुण्य स्मृति में किए गए इस सेवा कार्य के लिए उनके समस्त परिवार के प्रति हार्दिक साधुवाद एवं कृतज्ञता व्यक्त की। धाम परिवार ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची मानव सेवा है और ऐसे सेवा कार्य समाज में सहयोग एवं संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *