अमरनाथ बगीची नसिया कॉलोनी में भोलेनाथ सहस्त्रघट एवं सामूहिक प्रसादी
गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। श्रावण मास में सनातन संस्कृति के अंतर्गत महादेव भोलेनाथ की पूजा-अर्चना बिल्व पत्र,आंक धतूरे का अर्पण कर की जाती है! इसी कड़ी में गंगापुर शहर के नसिया कॉलोनी स्थित प्राचीन मंदिर अमरनाथ बगीची पर बस्ती के भक्तगणों के आपसी सहयोग से विप्र फाउंडेशन प्रदेशाध्यक्ष एवं कुहू इंटरनेशनल विद्यालय निदेशक डॉ.हेमंत शर्मा एवं विद्वान पंडितों की विशेष उपस्थिति में मंत्रोच्चारण के साथ बिल्व पत्र अर्पण ,पूजा- अर्चना,सहस्त्रघट का भव्य आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में पूजा-अर्चना एवं सहस्त्रघट आराधना हर हर महादेव ॐ नमः शिवाय जैसे धार्मिक भावों के साथ आरती और प्रसादी का आयोजन किया गया इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कॉलोनीवासी भक्तगण माता बहनें,पुरुष,बाल-गोपाल उपस्थित रहे!

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।