गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। मां इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति एवं जीव अनुकंपा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में जन्माष्टमी पर्व शनिवार को प्रातः 7:00 बजे रीको औद्योगिक क्षेत्र में गौ सेवा समिति के जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण शर्मा के संयोजन में गौ माताऔ को चारा डाल कर बंदरों को फल खिलाएं तिलम संघ क्षेत्र हनुमान मंदिर पर छायादार पेड़ों का वृक्षारोपण किया इस मौके पर इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति अध्यक्ष देवी चरण गर्ग जीव अनुकंपा संस्थान अध्यक्ष मुकेश गुप्ता योग गुरु कैलाश शर्मा महामंत्री वेद प्रकाश मंगल मुकेश मेडी महेश चंद सुनील गर्ग मनसुख मेडी किशन वैष्णव हरिओम शर्मा मोहित शर्मा ध्रुव वैष्णव विशाल शर्मा चंचल देवी प्रियंका शर्मा सुश्री किरण देवी आदि सभी का गौ सेवक गोविंद नारायण शर्मा द्वारा माला एवं दुपट्टा औढाकर स्वागत व सम्मान करते हुए कहा कि गौ सेवा समिति जिला सवाई माधोपुर द्वारा छः हजार छायादार वृक्ष लगाने का संकल्प लिया है जीव अनुकंपा संस्थान अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने कहा कि संस्थान द्वारा पशु पक्षियों के लिए ₹1 प्रति व्यक्ति जोड़कर प्रतिदिन सेवा के तहत कार्य किये जा रहे हैं इसी क्रम में हायर सेकेंडरी मैदान में पक्षी घर का निर्माण चल रहा है समिति अध्यक्ष देवी चरण गर्ग ने कहा की मुक पशु पक्षियों के लिए नित्य सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है जन्माष्टमी पर्व पर गौ सेवक के पुत्र किशन शर्मा का जन्म दिवस के मौके पर सभी वरिष्ठजनों ने आशीर्वाद प्रदान किया उसे मौके पर संस्थान समिति के दर्जनों कार्यकर्ता महिलाएं बच्चे उपस्थित रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।