रोशनी महिला मंडल ने दो निर्धन कन्या को शादी का दिया सहयोग सामान


डीग, अमरदीप सेन: आज दिनांक 23 नवंबर रविवार के दिन डीग के रोशनी महिला मंडल ने दो निर्धन घर की कन्याओं के विवाह में कन्यादान देकर सहयोग प्रदान किया। जिसमें उन्होंने घरेलू सामग्री के साथ 11 साड़ियां, 4 जोड़ी पैंट, शर्ट इडलीका स्टैंड ,तथा अन्य गिफ्ट आइटम के साथ ही सोने चांदी के आभूषण में सोने का कांटा ,बिछुए, चांदी की चेन, चांदी की अंगूठी देकर 5100 की सहयोग राशि प्रदान की। इसी के साथ ही रोशनी वाला मंडल अपने अपने इस कार्यक्रम में निर्वरत रूप से आगे बढ़ते जा रही हैं और सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी माहिती भूमिका अदा कर रही है इस कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष मीरा गोयल संस्थापक महामंत्री मधु जैन उपस्थिति रही साथ ही सदस्य के रूप में प्रेमलता अग्रवाल, नेहा यादव, राजेश शर्मा, मनोरमा सैनी, कृपा शर्मा ,रम सचदेवा, गीता साहनी, सुनीता जायसवाल, अनीता गुप्ता और मधु खंडेलवाल आदि सदस्य मौजूद रहे। सभी ने नाच कर गाकर और लड़कियों को शुभ आशीर्वाद देकर उनके हाथों में मेहंदी और हल्दी लगाकर सौभाग्य प्रदान किया और कन्यादान लेने का शुभ अवसर भी प्राप्त किया.


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now