सवाई माधोपुर 28 अक्टूबर। वरिष्ठ भाजपा नेता, साहित्यकार, समाजसेवी तथा सेवा निवृत्त प्रोफेसर डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी को सरदार वल्लभ भाई पटेल मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
गोल्डन इरा बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स द्वारा आयोजित किए गए एक समारोह में डॉ. चतुर्वेदी को शांति, मानव अधिकार, शिक्षा, संस्कृति, हिंदी साहित्य सेवा, स्वास्थ्य सेवा, कला, शोध तथा समाज सेवा आदि क्षेत्रों में विशेष योगदान हेतु संस्था के संस्थापक मनीष शर्मा द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल मेमोरियल अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ. चतुर्वेदी को भारत के विभिन्न प्रांतों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 101 बार सम्मानित किया जा चुका है।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।