जिला एवं तहसील युवा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण के साथ नवनिर्वाचित ब्राह्मण पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा।
गंगापुर सिटी। सर्व ब्राह्मण महासभा की एक आवश्यक बैठक बुधवार, 12 अगस्त 2026 को कार्यालय पार्थ एजेंसी, शीतला माता रोड पर श्री शिवचरण शर्मा अन्ना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और जिला एवं तहसील युवा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि 14 अगस्त 2026, शुक्रवार को शाम 6 बजे रुक्मिणी पैलेस में जिला एवं तहसील युवा प्रकोष्ठ की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का होगा सम्मान
बैठक में निर्णय लिया गया कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के साथ-साथ ब्राह्मण समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान एवं अभिनंदन भी किया जाएगा।
महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, युवा प्रकोष्ठ की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में जिम्मेदारी संभाल रहे पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करना है।
14 अगस्त को रुक्मिणी पैलेस में होगा कार्यक्रम
बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक समाजबंधुओं से समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संभाग गोपाल शर्मा पार्थ, जिला अध्यक्ष शिवचरण शर्मा अन्ना, युगल किशोर शर्मा, संगठन मंत्री श्यामलाल जोशी, हरीश बाबू शर्मा (बीएसएनएल), संगठन मंत्री हरिओम शर्मा, तहसील अध्यक्ष गंगापुर सिटी देवेंद्र शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा, तहसील कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम खेड़ापति तथा जिला युवा प्रकोष्ठ के प्रदीप गौतम एवं सुनील शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:

Gangapur City, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।