सवाई माधोपुर जिला भाजपा की कार्यकारिणी हुई घोषित


विनोद अटल,जगदीश अग्रवाल,बाबूलाल मीणा को महामंत्री की जिम्मेदारी

गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। सवाई माधोपुर भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश अनुसार जिला कार्यकारिणी में 25 महिला, 12 एसटी, 8 एससी, 24 ओबीसी तथा 44 सामान्य वर्ग को सम्मिलित करते हुए सभी को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। जिला कार्यकारिणी में अनुभव के साथ नए पुराने सभी का समायोजन किया गया है।
इसी के साथ 15 स्थाई आमंत्रित सदस्यों में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, जितेंद्र गोठवाल, जसकौर मीणा, सुखबीर सिंह जौनपुरिया सहित पूर्व जिला अध्यक्षों को स्थान दिया गया है।
दीपक सिंहल, सत्यनारायण धाकड़, हरिओम गर्ग, उदय सिंह गुर्जर सहित आठ जिला उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
जिला मंत्री पद पर रामहरि जाट, सरिता बंसल, ज्योति दीक्षित, प्रेम देवी मीणा सहित 7 को नियुक्त दी गई है।
दीनदयाल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष पद पर यथावत रखते हुए विनोद अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
जिला प्रवक्ता पद पर सुरेंद्र शर्मा को यथावत रखते हुए उनके साथ वीरेंद्र चेची, गीता सैनी सहित 4 प्रवक्ता बनाए गए है।
पार्टी ने संगठन में जिला स्तर पर मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी के महत्व को देखते हुए दिनेश सोनी, धनेश शर्मा, नितेश मोदी, सारांश जैन, मेहनाज पटेल, सतीश शर्मा जैसे कार्यकर्ताओं की टीम बनाई है।
पार्टी ने पहली बार जिला संगठन के साथ मोर्चा एवं प्रकोष्ठों को मजबूत करने की दृष्टि से मोर्चो संयोजक जमनालाल वैष्णव एवं प्रकोष्ठ संयोजक पद पर बलवीर सिंह राजावत की नियुक्ति की है।
जिला कार्यकारिणी सदस्यों में संतोष मथुरिया, लोकेंद्र शर्मा, दीपक मीणा, पृथ्वीराज मीणा, मानवेंद्र सिंह, शंकर भोपा, जुगल जाट, मनोज बंसल, राजेश गोयल, डॉ. हेमंत शर्मा, कुलदीप जैमिनी, गिरधारी सोनी, गौरंती मीना, मोहनलाल सैनी, रामसिंह खटाना, इंद्र सिंह राजपूत, नरसी मीणा, केदार लाल मीणा, सीताराम पोसवाल सहित 91 कार्यकर्ताओं की कार्यकारिणी घोषित की है। नवीन कार्यकारिणी घोषित होने पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के द्वारा बधाई देते हुए खुशियां मनाई जा रही है।

Vishwkarma Electric

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now