भव्य शोभायात्रा के साथ श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान का समापन


यज्ञ हवन कर की विश्व मंगल की कामना; गांधी परिवार को इक्ष्वाकु वंश परिवार से अलंकृत किया

बांसवाड़ा।अरुण जोशी। बाहुबली कालोनी में आचार्य श्री चन्द्रगुप्त सागरजी के सानिध्य में चल रहे आठ दिवसीय श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान का समापन भव्य शोभायात्रा के संपन्न हुआ। एवीएस प्रवक्ता संकेत जैन व लोकेश शाह ने बताया कि श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के अंतिम दिन विधानाचार्य वीणा दीदी एवं प. शेलेन्द्र शास्त्री के निर्देशन मे विधान पूणयार्जक दृश्य गांधी पुत्र नितेश गांधी, प्रिती गांधी सहित अस्सी इन्द्र इंद्राणी जोड़ों ने सिद्ध चक्र महामंडल आराधना में प्रातःकालीन मंगलाष्टक, अभिषेक एवं शांति धारा,
प्रातः 7.00 बजे – नित्य पूजन , विश्व मंगल की कामना को लेकर पूर्णाहूति एवं हवन किया गया जिससे वातावरण सुवासित सुगंधमय हो गया। कार्यक्रम में अभिनंदन समारोह, पुज्य गुरुदेव के प्रवचन हुए । आचार्य चन्द्रगुप्त गुरुदेव के पाद प्रक्षालन का सोभाग्य सतीश मीनाक्षी जोदावत, निखिल रोशनी सेठ, विवेक पिनल पंचोरी, अंकुश शिल्पी दोसी सिद्देश सिमरन पंचोरी परिवार तथा जिनवाणी भेट का सोभाग्य प्राप्त किया।
गुरुदेव ने अपने प्रवचन मे शरीर को थैली बताया ओर कहा की 21 वर्ष तक अकेले, उसके बाद परिवार वाले उसे एक ओर थैली दे देते है अर्थात शादी करा देते है फिर कुछ दिन बीतते है ओर घर मे एक दो थैली अर्थात बच्चा बच्ची ओर आ जाते है ओर बस इन्ही सब मे जीवन का समय व्यतीत हो जाता है धर्म का समय ही नहीं मिलता ओर फिर अंत समय मे जब मृत्यु शैया पर होता है तो प्रभु को याद करता है।विधान के अंतिम दिन हवन पूर्णाहुति के साथ श्रीजी को गंधकूटी मे विराजित कर गुरुदेव के सानिध्य मे नगर भ्रमण कराया गया| शोभायात्रा के आगे-आगे सोलह श्रंगार किए हुये अपने हाथ मे शुभ मंगल कलश लिए नृत्य करती इंद्राणी, सभी इन्द्रों के साथ सोधर्म, कुबेर ओर यज्ञनायक इंद्र अपने पौराणिक पौशाखों मे गंधकूटी मे बिराजे श्रीजी को चवर धुलाते नजर आए ओर अंत मे श्रीजी को क्रमश सुमतिनाथ जीनालय ओर मुनिसुव्रतनाथ जीनालय मे विराजित किया ।
प्रवचन के अंत गुरुदेव द्वारा गांधी परिवार को अभिनव इक्षवाकु वंश परिवार से अलकृत कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ।
इस दौरान पूणयार्जक दृश्य नितेश गांधी परिवार द्वारा स्वामी वात्सल्य का आयोजन विद्योदय गौशाला, बाहुबली कोलोनी में किया गया जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now