शुभम नुवाल ने 130 वोट हासिल कर शुभम सोमानी को 55 मतों से हराया, महावीर काकाणी को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली
भीलवाड़ा।चन्द्रशेखर आजाद नगर माहेश्वरी युवा संगठन के चुनाव में युवा शक्ति और संगठनात्मक नेतृत्व के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला। अध्यक्ष पद के चुनाव में शुभम नुवाल ने 130 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी शुभम सोमानी को 55 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। वहीं, महावीर काकाणी को संगठन में मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
चुनाव अधिकारी सुरेश तोषनीवाल, जगदीश काष्ट एवं राजेन्द्र पोरवाल की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई
शुभम नुवाल की जीत पर समाज के युवाओं एवं वरिष्ठजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। समाजजनों ने विश्वास जताया कि शुभम नुवाल और महावीर काकाणी अपने कुशल नेतृत्व, युवा ऊर्जा एवं समर्पण से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी समाज की एकता, सामाजिक समरसता और युवा शक्ति को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी कार्य करेंगे।
हार-जीत चुनाव का हिस्सा, समाजहित में एकजुट रहें युवा
क्षेत्रीय सभा अध्यक्ष कमलेश काबरा ने कहा कि चुनाव एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, जिसमें हार-जीत स्वाभाविक है। सभी युवा साथियों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ समाजहित में कार्य करना चाहिए।
उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से सभी युवाओं को साथ लेकर चलने तथा संगठन की एकता, मजबूती और प्रगति के लिए मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया।
समाज के युवाओं ने किया नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन
इस अवसर पर क्षेत्रीय सभा सचिव अश्विन तोतला, नगर संयुक्त मंत्री दिनेश हेड़ा, रमेश जागेटिया, रामनिवास समदानी, अशोक बसेर, रामकिशन सोनी, प्रमोद काबरा, मुकेश काकाणी, चांदमल झंवर, सत्यनारायण काष्ट, मुकेश लाठी, मुकेश मूंदड़ा, राजेन्द्र मालपानी, फतहलाल हेड़ा, शिव चांडक, बजरंग मंत्री, परमेश्वर बागड़, कृष्णगोपाल सोमानी, श्याम सोमानी, दीपक समदानी, प्रवीण समदानी, शिवप्रकाश काबरा, विनोद कचोलिया, रामरतन जागेटिया, आलोक पलोड़, अभिषेक जागेटिया, मयंक मालपानी, पंकज पलोड़, बालमुकुंद सोनी, अंशुल आगाल, देवांशु नुवाल, श्रेय नुवाल, मितेश सोडानी, अखिलेश झंवर, विशाल न्याति, माधव पलोड़, अनिल जैथलिया, गौरव सोमानी, अंकुश अजमेरा, रौनक बाहेती, दीपेश तोतला एवं सौरभ समदानी सहित समाज के अनेक युवा मौजूद रहे।
सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें:
Bhilwara, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।