गुरु पूर्णिमा पर गौपूजन, संतों का अभिनंदन और समाजजनों से जनसंपर्क कर चुनाव प्रचार को दी नई गति।
भीलवाड़ा। सिंधी सेंट्रल पंचायत चुनाव को लेकर शहर में चुनावी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। प्रमुख प्रत्याशी लीलाराम सबनानी ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजनों में भाग लेते हुए संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सिंधी समाज के वरिष्ठजनों से जनसंपर्क कर चुनाव प्रचार को गति दी।
सिंधी समाज के मीडिया प्रभारी मूलचंद बहरवानी ने बताया कि सुबह लीलाराम सबनानी अपने समर्थकों एवं समाज के वरिष्ठजनों के साथ स्थानीय काइन हाउस स्थित श्री सीताराम गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गौ माता का पूजन-अर्चन किया और समाज के लोगों से संवाद करते हुए अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की।
झूलेलाल मंदिर में हुआ भव्य स्वागत
इसके बाद सबनानी अपने समर्थकों के साथ शाम की सब्जी मंडी स्थित झूलेलाल मंदिर पहुंचे। यहां समाजजनों ने उनका सिरोपाव पहनाकर एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया तथा आगामी चुनाव में उनकी विजय की शुभकामनाएं दीं।
संतों से लिया आशीर्वाद, धार्मिक कार्यक्रमों में हुए शामिल
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लीलाराम सबनानी ने हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए तथा महामंडलेश्वर हंस राम उदासीन से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके बाद वे मेवाड़ मिल चौराहा स्थित संत खड़ेश्वरी महाराज के आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने चरण पादुका का पूजन किया। आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के साथ-साथ श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित कर सेवा कार्य भी किया।
इसके पूर्व उन्होंने नाथद्वारा सराय स्थित झूलेलाल मंदिर में भगवान झूलेलाल के दर्शन कर महंत टेऊं राम से भी आशीर्वाद लिया।
वरिष्ठ समाजजनों से किया संवाद
दिनभर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद लीलाराम सबनानी ने समाज के वरिष्ठजनों से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों के साथ चाय पर चर्चा कर संगठन को मजबूत बनाने तथा समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान दया राम मेठानी, शंकर लाल मेठानी, हीरा लाल गुरनानी, ईश्वर आसनानी, महेश खोतानी, ओम देवानी, रमेश मेठानी, चंद्र प्रकाश चंदवानी, खेमचंद ठारवानी, अशोक केवलानी, गिरधारी मेठानी, भगवान मेठानी, खेमचंद साधवानी, पुरुषोत्तम परियानी, लक्ष्मण दास सबनानी, सतीश सोनी, पवन ठाकुर, गोपाल हरदासानी, मोहन सबनानी, दौलत बहरवानी, जगदीश गुरनानी, हरीश सखरानी, घनश्याम सबनानी, हरीश मानवानी, गुलशन विधानी, हेमंत सबनानी, चंद्र प्रकाश मोतियानी, किशन सबनानी, चंद्र प्रकाश तुलसानी, वासुदेव मोतियानी, दीपक चंदानी, हेमन दास भोजवानी, शेरू निहालानी, नानक राम जेठानी, धीरज पेशवानी सहित बड़ी संख्या में सिंधी समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:

Gangapur City, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।