सावन माता मंदिर हिम्मतपुरा में समाज सुधार बैठक संपन्न


ग्राम स्तर पर समिति गठन का लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय

सज्जनगढ़: ग्राम पंचायत देवदास के हिम्मतपुरा स्थित सावन माता मंदिर परिसर में समाज सुधार की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का आयोजन पूर्व वार्ड पंच संजय कटारा एवं भुर्जी भाई बदरू कटारा के सहयोग से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य वक्ता सरदार सिंह कटारा संरक्षण समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में समाज सुधार समिति कुशलगढ़ द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णयों के पालन पर विशेष जोर दिया गया। बढ़ती महंगाई को ध्यान में रखते हुए फिजूलखर्ची पर रोक लगाने, शिक्षा एवं स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में कदम बढ़ाने पर सभी सदस्यों ने सहमति व्यक्त की।
समिति ने यह भी निर्णय लिया कि यदि समिति के नियम–निर्देश प्रत्येक व्यक्ति तक सुचारू रूप से नहीं पहुँच पा रहे हैं, तो ग्राम स्तर पर अलग से समिति गठित की जाएगी, जो समाज सुधार समिति कुशलगढ़ के सानिध्य में कार्य करेगी।
बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि यह कदम न केवल समाज में अनुशासन और व्यवस्था को मजबूती देगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक प्रेरणादायी मार्ग प्रशस्त करेगा। यह निर्णय समाज में व्याप्त अनावश्यक खर्चों पर रोकथाम तथा जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। ये जानकारी दिनेश चंद्र डिंडोर ने दी।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now