खंड विकास अधिकारी ने सोनबरसा गौ संरक्षण केंद्र में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, गौवंश की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।
प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर अंतर्गत शंकरगढ़ विकासखंड के बृहद गौ संरक्षण केंद्र, सोनबरसा का बुधवार को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सुनील कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौवंश की सुरक्षा, चारा-पानी, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बीडीओ ने केंद्र में मौजूद गौवंश की संख्या, उनके रखरखाव, टीकाकरण तथा बीमार पशुओं के उपचार की जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि गौवंश की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी व्यवस्थाएं शासन की मंशा के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।
टूटी बाउंड्री वॉल पर जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान गौ संरक्षण केंद्र की बाउंड्री वॉल एक स्थान पर क्षतिग्रस्त मिली। बीडीओ ने पाया कि जाली के नीचे आवश्यक दीवार और जॉइंट का कार्य सही तरीके से नहीं किया गया, जिसके कारण गौवंश बाहर निकल जाते हैं। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि टूटी हुई बाउंड्री वॉल के कारण गौवंश की सुरक्षा प्रभावित होती है तथा आवारा पशुओं और कुत्तों के केंद्र में प्रवेश का खतरा बना रहता है। इसलिए इसे प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए।
सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश
बीडीओ सुनील कुमार ने केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को नियमित रूप से चालू रखने, रात्रि में सुरक्षा गार्ड की तैनाती सुनिश्चित करने तथा गोबर से वर्मी कंपोस्ट तैयार कर केंद्र को आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सरकार गौ संरक्षण के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि भविष्य में व्यवस्थाओं में कमी पाई गई तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान तथा गौ संरक्षण केंद्र के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:

Prayagraj, Ouuta Pradesh
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।