वजीरपुर, गंगापुर सिटी। पंकजं शर्मा। ”हरियालो राजस्थान “कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय, वजीरपुर के छात्र–छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में एक पेड़ धरती माँ के नाम लगाते हुए सघन वृक्षारोपण किया।
नोडल अधिकारी रामकेश मीना ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न छायादार वृक्ष पीपल,बट, अर्जुन ,बीलपत्र , नीम तथा अशोक, अमरूद व अन्य फलदार तथा छायादार वृक्ष लगाये।नोडल अधिकारी ने नव प्रवेशित छात्र/छात्राओं से “एक पेड़ धरती माँ के नाम “ से प्रत्येक विद्यार्थी से लगवाये और संरक्षण की शपथ दिलाई ।इस अवसर पर महाविद्यालय के विधार्थी अंकित बैरवा ,लक्ष्मी महामना ,शालू कुमारी ,कुलदीप योगी ,अमृतलाल बैरवा दीपक जाटव, प्रियांशी बैरवा ,रूपसिंह होम गॉर्ड, सुरेन्द्रसिंह होम गॉर्ड हरिनारायण सिंह सफाई कर्मी आदि ने एक पेड़ धरती माँ के नाम लगाए ।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी रामकेश मीना ने “वृक्षों के महत्व “विषय का महत्व बताया । सभी विद्यार्थियों को एक पेड़ धरती मां के नाम आवश्यक रूप से लगाने के लिए प्रेरित किया

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।