रायसीस, दयावली व झारकई में उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन का किया लोकार्पण, 55-55 लाख की लागत से निर्माण


समारोह में विधायक ने कहा- उपस्वास्थ्य केन्द्र से मरीजों के उपचार में सहूलियत, प्रसूताओं को नही होगी असुविधा

नदबई।विधायक जगत सिंह ने विधिवत पूजा अर्चना करते हुए क्षेत्र के गांव रायसीस, दयावली व झारकई में नवीन उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण किया। समारोह दौरान विधायक ने कहा कि, ग्राम पंचायत मुख्यालय पर करीब 55-55 लाख रुपए की लागत से उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन का निर्माण होने से ग्रामीण क्षेत्र में प्रसूता व मरीजों को उपचार में सहूलियत रहेगी। बाद में विधायक ने उपस्वास्थ्य केन्द्र पर महिला नर्सिककर्मी के साथ ही एक चिकित्साकर्मी नियुक्त कराने का आश्वासन दिया। इससे पहले बीसीएमओ डॉं राहुल कौशिक के नेतृत्व में चिकित्साकर्मियों ने विधायक जगत सिंह व उपप्रधान भूपेन्द्र सिंह फौजदार का माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
समारोह में उपप्रधान भूपेन्द्र फौजदार ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों को जागरुक किया। वहीं, पंजीयन कराते हुए योजनाओं से लाभान्वित होने को कहा। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधी दिलीप सिनसिनवार, दुर्गेश बूटौलिया, रज्जन महुआ, गोविन्द सिंह भगौर, तिमनपाल सिंह, बहाद्वुर सिंह भौसिंगा आदि मौजूद रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now