विद्यालयों में छात्राओं को दी कानून की जानकारी


नकल, बाल विवाह, साइबर क्राइम पर बच्चों को किया जागरूक

नदबई|राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार आज अनुतोष गुप्ता, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भरतपुर के द्वारा नदबई में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विकास राम चैधरी के द्वारा सभी बच्चों को नैतिकता का पालन करते हुए शिक्षित बनने के लिए प्रेरित किया।

उनके द्वारा कहा गया कि, शिक्षा से ही विकास संभव है। सचिव अनुतोष गुप्ता के द्वारा उपस्थित सभी बच्चों को नकल संबंधी, बाल-विवाह, साइबर क्राइम, बच्चों से संबंधित लैंगिक अपराध, नालसा हेल्प लाइन 15100, विधिक सहायता एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली के संबंध में बताते हुए

उच्च आदर्ष अपनाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। विद्यालय के प्रबंध सतीष शर्मा के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भरतपुर के सचिव एवं तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष के द्वारा आज दिनांक उनके विद्यालय में विधिक जागरूकता षिविर का आयोजन किया गया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now