बाल वाहिनियांे का किया औचक निरीक्षण कई अनियमितताऐं पाई गईं


झालावाड़़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार श्रीमति शशि गजराना, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) झालावाड़़ ने परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग के साथ मिलकर आज दिनांक 11.12.2025 को बच्चों को लाने ले जाने वाले वाहन बाल वाहिनियों का औचक निरीक्षण किया।
श्रीमती गजराना ने सर्व प्रथम आदर्श विद्या मंदिर झालरापाटन रोड पर स्थित विद्यालय की बाल वाहिनियों का रंग, वाहनांे पर स्कूल का नाम, पता, वाहन चालक एवं सहायक का नाम व मोबाईल नम्बर, चाईल्ड हेल्पलाईन नम्बर अंकित है अथवा नहीं, वाहनांे में सुरक्षा ग्रिल, प्राथमिक चिकित्सा पेटी, अग्निशमन यंत्र, जी.पी.एस. सिस्टम, आपातकालीन निकास, विशेष बच्चों हेतु सुविधा, वाहन चालक ,सहायक के लाइसेंस व पहचान पत्र, बाल वाहिनियों के दस्तावेज, वाहन चालक का अनुभव, वाहन स्कूल ड्यूटी हेतु पंजीकृत है अथवा नहीं, वाहन का समग्र फिटनेस आदि के बारे मंे निरीक्षण किया।
श्रीमति गजराना ने बाल वाहिनियों पर निर्धारित स्थान पर वाहन चालक एवं सहायक के नाम, मोबाईल नम्बर, हेल्पलाईन नम्बर एवं वाहन के आगे और पीछे ंस्पष्ट शब्दों में बाल वाहिनी सुनहरे लाल रंग से लिखवाने हेतु स्कूल प्रशासन को निर्देशित किया।
वक्त निरीक्षण स्कूल की कुछ बाल वाहिनियांे पर केरियर लगा हुआ मिला, वाहनों पर रिफलेक्टर नही थे, किसी वाहन का फर्श टूटा हुआ पाया गया, किसी वाहन की सीट टुटी हुई थी, एक वाहन का परिवहन विभाग का टेक्स जमा नही था, कुछ वाहनो मे प्राथमिक उपचार किट निर्धारित मापदण्ड के अनुसार नहीं मिले, कुछ वाहनों में अग्निशमन यंत्र नही थे किन्ही मे थे तो उन्हे रिफिल नही किया हुआ था।
जिस पर कड़ी नाराजगी दिखाते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नेे वाहनो मे मिली कमियों को दुरूस्थ करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया एवं वाहनो के नियमानुसार चालान किये।
इसके पश्चात श्रीमति गजराना ने परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के साथ झालरापाटन गिन्दौर गेट के सामने खडे होकर स्कूल की बाल वाहिनियों का निरीक्षण किया। लाला कमलापत सिंधानिया एज्युकेशन सेन्टर झालावाड़ की अनुबन्धित बाल वाहिनी का निरीक्षण किया। जिसका बीमा, फिटनेस नही था जिसका मौके पर चालान किया जाकर वाहन को सीज किया गया।
इसी क्रम में रूप नगर पब्लिक स्कूल की अनुबन्धित बस का निरीक्षण किया जिस पर रिफलेक्टर नही मिले, बस की छत व फर्श टूटी हुई थी, बाल वाहिनी में बैठे बच्चों ने बताया कि बारिश मे बस टपकती है जिससे काफी परेशानी होती है। परिवहन निरीक्षक श्री बनवारी लाल लोदिया, परिवहन विभाग ने बताया कि उक्त वाहन के मूल स्वरूप को ही परिवर्तित कर दिया गया हैं जिस पर वाहन चालक को बस मे पूरानी सीटे फिर से लगाने हेतु निर्देशित किया गया। वक्त निरीक्षण वाहनोें के नियमानुसार चालान भी किये गये।
इसी क्रम में डी.ए.वी. सीनियर सैकण्डरी स्कूल के अनुबन्धित वाहन का निरीक्षण किया। वक्त निरीक्षण वाहन का च्न्ब् नही था।वाहन चालक के पास वैघ लाईसेन्स नही था वाहन का मूल स्वरूप भी बदला हुआ था। जिस पर वाहन मालिक को चेतावनी देते हुए वाहन मे पाई गई कमियो को दूर करने हेतु पाबन्द किया।
श्रीमति गजराना ने अभिभावको से अपील की है कि बच्चों को स्कूल भेजने से पहले स्कूल के वाहन को अभिभावको द्वारा भी आवश्यक रूप से जाँचा जावें जिससे बच्चों को होने वाली असुविधा को दुर किया जा सके। वक्त निरीक्षण बाल वाहिनियों मे बैठे बच्चों से भी बात की गई।
वक्त निरीक्षण श्री बनवारी लाल लोदिया निरीक्षक, परिवहन विभाग झालावाड़ एवं श्री आशीष कुमार सहायक उपनिरीक्षक पुलिस झालावाड़, आशुलिपिक राजेन्द्र सिंह, कनिष्ठ सहायक अंकित शर्मा एवं कमलेश कुमार उपस्थित रहें।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now