पर्यटकों व स्थानीय लोगों ने 2026 नव वर्ष की शुरुआत मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना के साथ शुरू की


नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास 2025 की विदाई के बाद 2026 नव वर्ष आगमन की शुरुआत सुबह से ही पर्यटकों ने व स्थानीय लोगों ने स्नान ध्यान करने के बाद सरोवर नगरी व उसके आसपास मंदिरों में जाकर भगवान से प्राथना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यहाँ सरोवर नगरी नैनीताल के विश्व प्रसिद्ध माँ नयना देवी मैया के मंदिर में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पूजा अर्चना की। और माँ नैना देवी मैया समेत सभी देवी देवताओं के दर्शन किये। सरोवर नगरी नैनीताल माँ नैना देवी मंदिर के अलावा स्नोव्यू देव मंदिर, हनुमान गढ़, न्यायकारी गोल्ज्यू देवता, नीम करौली महाराज कैची धाम मंदिर में भी पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों की भीड़ लगी हुई देखी गई।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now