सवाई माधोपुर 17 जुलाई। हरियालो राजस्थान पौधारोपण अभियान के कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भदलाव में पौधारोपण किया गया एवं विभिन्न शोभा कारी पादप लगाए गए।
प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि पौधारोपण प्रभारी एवं कंप्यूटर अनुदेशक जयप्रकाश चौधरी, सुरेन्द्र मीना, किरोड़ी लाल मीना, मनराज मीना, शशिकांत, माखन आदि के सहयोग से ग्रेंड सर्कल फाउंडेशन, बोस्टन, यूएसए के टीम लीडर्स ने विद्यालय परिसर में अशोक के वृक्ष लगाए तथा समस्त विद्यार्थियों को नाश्ते के पैकेट वितरित किए। इससे पूर्व भी विद्यालय द्वारा खेत खलिहान खेल मैदान एवं अन्य खाली जगहों पर पांच सो से अधिक पेड़ लगाए जा चुके हैं। इस अवसर पर मनोहर सिंह हनुमान मीना रमेश मीना एवं विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।