जयपुर 14 नवम्बर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी जोधपुर शहर द्वारा कार्यवाही करतें हुए डॉ. बुधराज बिश्नोई चिकित्साधिकारी राजकीय ट्रोमा सेन्टर बिलाडा, जिला जोधपुर को 3 लाख 70 हजार रूपये रिश्वत लेतें रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी की जोधपुर शहर ईकाई को एक शिकायत इस आशय की मिली कि डॉ. बुधराज बिश्नोई चिकित्साधिकारी राजकीय ट्रोमा सेन्टर बिलाडा जिला जोधपुर द्वारा परिवादी के भाई को फार्मासिस्ट के पद के लिए नियुक्ति देने के लिए 3 लाख रूपये व दोस्त को सफाईकर्मी के पद हेतु नियुक्ति देने के लिए 50 हजार रूपये से 1 लाख रूपयें तक सीएमएचओं जोधपुर ग्रामीण डॉ. मोहनदान देथा के लिए मांग की जा रही है।
जिस पर भुवन भूषण यादव उप महानिरीक्षक पुलिस एसीबी जोधपुर के सुपरविजन में चक्रवर्ती सिंह राठौड़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर शहर के नेतृत्व में मय जाब्ता के ट्रेप कार्यवाही करतें हुए डॉ. बुधराज बिश्नोई को रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमति स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ एवं कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामलें में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जायेगा एवं अन्य संदिग्ध की भूमिका की जांच जारी है।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।