वेद प्रकाश मंगल बने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के जिला अध्यक्ष


सवाई माधोपुर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों ने जताई खुशी, दी शुभकामनाएं।

गंगापुर सिटी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने व्यापारी एवं प्रमुख समाजसेवी वेद प्रकाश मंगल को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच, जिला सवाई माधोपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया कि वेद प्रकाश मंगल की समाज सेवा, व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय सहभागिता तथा व्यापारी हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। साथ ही उनसे राष्ट्र, समाज एवं व्यापारिक हितों को सर्वोपरि रखते हुए पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा की गई है।

व्यापारिक संगठनों ने दी शुभकामनाएं

वेद प्रकाश मंगल के जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सुरेश चंद सिंघल, मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता भविष्य कुमार भानु सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

सभी ने विश्वास जताया कि वेद प्रकाश मंगल के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा व्यापारी हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *