नैनीताल।ललित जोशी। सरोवर नगरी से दूर ग्रामीण क्षेत्र जनपद अल्मोड़ा निवासी दीपक उपाध्याय 22 अप्रैल से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था जिसकी काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नही लगा। जिसके चलते पुलिस टीम व परिजनों के चिंता बढ़ती जा रही है। सूत्रों की माने तो पुलिस, एसडीआरएफ, दमकल विभाग और डॉग स्क्वाड लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, वहीं ड्रोन की मदद से भी सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधि को देखते हुए अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन मौके पर ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है। सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है दीपक की लास्ट लोकेशन तल्लीताल देखी गई तब से पुलिस टीम हर जगह ढूढ खोज में लगी हुई है।
District Correspondent (Print & Electronic Media), Nainital, Uttarakhand