आरटीआई में बड़ा खुलासा
भ्रष्टाचार का खेल, संबंधित अधिकारियों की आंख के नीचे हुआ अवैध होटल का निर्माण और जिम्मेदार रहे खामोश
गंगापुर सिटी के होटल पार्थ का ना पट्टा है, और ना ही मिली है निर्माण स्वीकृति, फिर भी सरकारी भूमि पर बना डाला लग्जरी होटल : राजा भईया
विशेष संवाददाता : राजस्थान जिले के सवाई माधोपुर स्थित तहसील गंगापुर सिटी में एक नामी होटल पार्थ रिसॉर्ट रेस्टोरेंट जयपुर बाई पास रोड पर स्थित है। जिसमें ठहरने के लिए लग्जरी कमरे, रेस्टोरेंट, शादी पार्टियों के लिए हाल के साथ साथ बड़े-बड़े पार्क और स्विमिंग पूल भी बना हुआ है। सूत्रों के हवाले से यह लग्जरी आलीशान होटल एक सत्तासीन राजनीतिक कद्दावर नेता की पत्नी के नाम पर बताया जा रहा है। हिन्दुस्तान शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली हाई कोर्ट के एडवोकेट तथा आरटीआई कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह तोमर राजा भईया ने आज आरटीआई से एक और बड़ा धमाका करते हुऐ चौंकाने वाला सनसनी खेज खुलासा किया है और पत्रकारों को सभी दस्तावेज और शिकायतों की प्रतियां देते हुए बताया कि उपरोक्त होटल पार्थ अवैध रूप से बना कर अवैध तरीक़े से नियम व कानून के विरुद्ध चलाया जा रहा है। इस पूरे गोरख धंधे में विशेष तौर से नगर परिषद गंगापुर सिटी के थाना पुलिस के एवं अन्य संबंधित विभागों के भ्रष्ट अधिकारी भी होटल मालिक और संचालकों से मिले हुऐ हैं।
राजा भईया ने आरटीआई से प्राप्त सूचना का हवाला देते हुए बताया कि उन्हें खुद उपरोक्त नगर परिषद आयुक्त ने सूचना देते हुऐ लिखित में सूचित किया है कि उक्त होटल का नगर परिषद से होटल मालिकों को कभी कोई पट्टा जारी नहीं किया गया है और जब पट्टा ही जारी नहीं हुआ तो निर्माण स्वीकृति भी जारी नहीं की गई है और ना ही फायर एनओसी जारी की गई है। इसी प्रकार तहसीलदार गंगापुर सिटी द्वारा एक अन्य आरटीआई में सूचना दी गई है कि उपरोक्त होटल पार्थ नगर परिषद गंगापुर सिटी के नाम दर्ज भूमि खसरा नंबर 1252/135 गैर मु. आबादी 0.10 हैक्टेयर में बना हुआ है और इसका कुछ हिस्सा खसरा नंबर 138, रकवा 0.57 ,गैर मु. चारागाह की सरकारी भूमी पर बना हुआ है। बिना पट्टा जारी कराए और बिना निर्माण स्वीकृति के इतना बड़ा होटल बन जाना और बिना फायर एनओसी तथा पुलिस एनओसी आदि के इस होटल में रेस्टोरेंट व स्विमिंग पूल चलाना तथा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करके होटल बना लेना और प्रशाशन द्वारा आंखे मूंदे बैठे रहना अपने आप में अचंभित और हैरान करने वाली बात है।
राजा भईया ने अब इस पूरे प्रकरण की शिकायतें जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक,नगर आयुक्त, उप खण्ड अधिकारी, तहसीलदार गंगापुर सिटी व थाना सदर गंगापुर सिटी के प्रभारी से करते हुऐ होटल मालिक, संचालक तथा संबंधित भ्रष्ट अधिकारी यों के विरुद्ध FIR दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने तथा उक्त होटल को तत्काल सील करने एवं ध्वस्त कर सरकारी भूमि को मुक्त कराने हेतु लिखित में रजिस्टर्ड डॉक एवं ई मेल द्वारा की है। उधर शिकायत मिलते ही गंगापुर सिटी नगर परिषद और क्षेत्रीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है क्योंकि मामला एक दवांग सत्तासीन नेता से जुड़ा हुआ है और पूरी तरह अवैधता और भ्रष्टाचार की नींव पर टिका है। राजा भईया इससे पहले भी गंगापुर सिटी में कई बड़े घोटाले खोल चुके हैं।
अब देखना होगा कि उनकी यह मुहिम क्या रंग लाती है, लेकिन एक बात तो साफ है कि उपरोक्त प्रकरण ने भ्रष्टाचार की पूरी पोल खोल कर रख दी है। जहां एक ओर आम आदमी बिना निर्माण स्वीकृति के अपने घर के आगे दो सीढ़ियां भी नहीं बना सकता, वहीं भ्रष्ट अधिकारियों की मिली भगत के चलते बिना निर्माण स्वीकृति और पट्टा जारी किए इतना बड़ा लग्जरी होटल बन भी गया और अवैध रूप से चल भी रहा है वो भी सरकारी भूमि पर।
जारीकर्ता : राजेन्द्रसिंह तोमर (राजा भईया) एडवोकेट, दिल्ली हाई कोर्ट एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दुस्तान शिवसेना

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।