बागीदौरा| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर मातृ शक्ति की आयोजन की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्व समाज की मातृ शक्ति की सहभागिता रही । बैठक की प्रस्तावना अल्केश जोशी ने रखी । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बागीदौरा खंड संघ चालक हंसमुख सोनी ने मातृ शक्ति को बताया कि पूरे देश भर में इस समय सभी स्थानों पर विराट हिंदू सम्मेलन के कार्यक्रम हो रहे हैं ऐसा ही एक भव्य कार्यक्रम बागीदौरा मंडल का बागीदौरा में संपन्न होगा जिसमें कथावाचक कमलेश भाई शास्त्री का पाथेय प्राप्त होगा । अतः सभी को कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सहयोग प्रदान करना है। साथ ही अपने अपने मोहल्ले में स्वच्छता, साज सज्जा, रंगोली , स्वागत आदि की योजना रचना की गई। बैठक में सभी मातृ शक्ति का आभार प्रदर्शन कुंतेश जोशी ने ज्ञापित किया। यह जानकारी पूनम सोलंकी ने दी।
