सवाई माधोपुर। पंकज शर्मा। राजस्थान में आज श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा बड़ी धूमधाम से हिन्दुस्तान शिवसेना एवं सर्व हिन्दू समाज की ओर से निकाली गई राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह तोमर राजा भईया एवं राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंधी जीतू भईया के नेतृत्व शोभा यात्रा में बैंड बाजे ऊंट, घोड़े, एवं मुख्य रूप से श्री हनुमान जी की नौ फुट ऊंची सजीव चलित झांकी ग्यारह डीजे एवं महिला अखाड़ा पुरुष अखाड़ों के द्वारा अपने अपने हैरत अगेज करतब दिखाये, अन्य बीस से पच्चीस अलग अलग विशेष चलित झांकियां दुपहिया और चौपहिया वाहनों सहित हजारो पैदल श्रद्धालुओं शामिल हुए मुख्य बाजारों को बड़े बड़े तोरन द्वारों से व भगवा बंदरवाल लगा कर सजाया गया था शोभा यात्रा प्रातः ग्यारह बजे से गणेश नगर बी जटवाड़ा से प्रारम्भ हो कर कलेक्टर, एसपी निवास, टोंक बस स्टैंड, बजरिया, शर्मा होटल, सब्जी मंडी, पोस्ट ऑफिस सर्किल एवं मुख्य बजारों से होते हुए वापस टोंक बस स्टैंड पर संपन्न पर संपन्न हुईं।

यात्रा में मुख्य अतिथि राज्य के कैबिनेट मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा,शिवसेना के पंजाब उप प्रमुख एवं गौसांसद हरविंदर सोनी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आचार्य बालकानंद गिरी जी थानापति पंच दशनाम जूना अखाड़ा एवं राजेश यादव राज्य सचिव शिवसेना शामिल हुए, सर्व हिन्दू समाज एवं भिन्न भिन्न हिन्दू संगठनों के प्रमुख सहित विशेष तौर पर जिले के किन्नर समाज की प्रमुख सुनीता आदि,भी अपने दल बल सहित शामिल हुई व्यापार संगठनों की ओर से लगभग तीस से पैंतीस जगह शोभा यात्रा का स्वागत किया गया और जलपान की व्यवस्था की गई शोभा यात्रा के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को कई जगह फल, मिठाई आदि से तोला गया,सुरक्षा की दृष्टि से जिला पुलिस प्रशासन की कमांडो टीमें एवं ड्रोन द्वारा चप्पे चप्पे पर निगरानी रखी एवं सौ से ज्यादा निजी वॉलिंटियर्स भी सुरक्षा व्यवस्था संभाली ,आयोजक राजा भईया एवं जीतू भईया ने संयुक्त रूप से बताया कि इस शोभा यात्रा में उमड़े जन सैलाब ने यह साबित कर दिया है कि हिन्दू और हिंदुत्व की पहचान एवं धर्म के रक्षार्थ,प्रचार प्रसार हेतु आज भी हिन्दू सनातनी पीछे नहीं हैं और एकजुट है ऐसी धार्मिक यात्राओ से हिन्दू समाज को सदैव प्रेरणा मिलती है,जिले के सम्पूर्ण हिन्दू सनातनी समाज का भी इस यात्रा को तन मन धन से पूर्ण समर्थन मिला ,जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरी शोभा यात्रा की सुरक्षा कमान अपने हाथों में ले कर यात्रा को शांति पूर्ण रूप से सम्पन्न कराया शोभा यात्रा में श्रीगंगानगर जिला प्रमुख जितेन्द्र कांडा, रमेश कुमार आसवानी, रेवतराम सोनगरा श्रीमती अंजली राजपूत, बांसुरी,विजेंद्र सिंह, कौशल सिंह धाकड़, मुकेश योगी, लक्ष्मण बंटी,शैलेन्द्र शर्मा,श्रीराम योगी, नंदकिशोर जंगम,वीरेंद्र मीणा , गुरुप्रकाश, मोहित राणा,गणेश गोला,शआदि मौजूद थे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।