शंकरगढ़ नगर पंचायत को 4 करोड़ की विकास सौगात, पेयजल व जल निकासी व्यवस्था होगी मजबूत


विधायक डॉ. वाचस्पति के प्रयासों से पेयजल और सीवरेज परियोजनाओं के लिए 4 करोड़ रुपये स्वीकृत, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार।

प्रयागराज। शंकरगढ़ नगर पंचायत को 4 करोड़ की विकास सौगात मिली है। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य सेक्टर की “पेयजल हेतु व्यवस्था” तथा “सीवरेज एवं जल निकासी” योजनाओं के अंतर्गत नगर पंचायत शंकरगढ़ के लिए कुल 4 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। यह स्वीकृति विधायक डॉ. वाचस्पति के प्रयासों से मिली है।

स्वीकृत राशि में 2 करोड़ रुपये पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा 2 करोड़ रुपये सीवरेज एवं जल निकासी व्यवस्था के विकास के लिए प्रस्तावित किए गए हैं। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से नगर पंचायत क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं में सुधार होने की उम्मीद है।

पेयजल और जल निकासी व्यवस्था में होगा सुधार

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस राशि से नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, सीवर लाइन एवं जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य किया जाएगा। इससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या में कमी आएगी तथा नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं मिल सकेंगी।

पहले भी मिली थी 4 करोड़ रुपये की स्वीकृति

विधायक डॉ. वाचस्पति के मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी ने बताया कि पिछले महीने भी विधायक के प्रयासों से नगर पंचायत शंकरगढ़ के विकास कार्यों के लिए 4 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी। उस धनराशि से हाई मास्ट लाइट, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य विकास कार्य कराए जाने की योजना बनाई गई है।

उन्होंने कहा कि लगातार मिल रही विकास योजनाओं से नगर पंचायत में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

विकास कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत होने पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक डॉ. वाचस्पति, कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। लोगों ने इसे नगर पंचायत शंकरगढ़ के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई कि योजनाओं का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा होने पर नगर पंचायत में पेयजल, सीवर और जल निकासी जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान हो सकेगा।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *