लक्ष्मण मंदिर चौक पर 29 अक्टूबर तक चलेगा सात दिवसीय आयोजन, मटकी फोड़ माखन चोर और महारास लीला रहेंगी आकर्षण
डीग। जल महलों की नगरी डीग में पहली बार शहर के मुख्य बाजार स्थित लक्ष्मण मंदिर चौक पर श्रीकृष्ण लीला एवं भक्त चरितामृत लीला का विशाल आयोजन किया जाएगा। श्री बृज लठावन धाम स्थानीय रामलीला महोत्सव समिति डीग के तत्वावधान में सात दिवसीय महोत्सव 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक आयोजित होगा।
आयोजन को लेकर समिति की ओर से तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रमों को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए कार्यकारिणी का गठन कर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। सात दिवसीय कृष्ण लीला के दौरान भक्ति, श्रद्धा और ब्रजरस की प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।
वृंदावन के कलाकार करेंगे कृष्ण लीला का मंचन
समिति के संयोजक आचार्य गणेश दत्त पाराशर ने बताया कि कृष्ण लीला का मंचन रासाचार्य पद्मश्री विभूषित स्वामी श्री रामस्वरूप शर्मा के सुपुत्र स्वामी श्री हरि बल्लभ शर्मा छोटे ठाकुर जी, श्री श्यामा श्याम लीला संस्थान, श्री वृंदावन के कलाकारों द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि लीला मंचन में ब्रज भूमि में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा की गई गोचारण लीलाओं का भावपूर्ण और जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया जाएगा।
कृष्ण जन्म से कंस वध तक लीलाओं का मंचन
समिति के महामंत्री इन्द्रमोहन शर्मा लाला पंडित एवं पंकज पाराशर ने बताया कि सात दिवसीय आयोजन में विभिन्न धार्मिक एवं भक्तिमय लीलाओं का मंचन किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान कृष्ण जन्म की भूमिका, जन्मोत्सव एवं बधाई, पूतना वध, माखन चोरी लीला, श्याम सगाई, मीरा बाई चरित्र, नरसी का भात, नानी बाई रो मायरा, कंस वध लीला और रुक्मणी-कृष्ण मंगल लीला प्रस्तुत की जाएगी।
इनमें मटकी फोड़ माखन चोर लीला एवं महारास लीला विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
सर्वसम्मति से पदम चंद शर्मा चुने गए अध्यक्ष
श्रीकृष्ण लीला एवं भक्त चरितामृत लीला समिति की बैठक बद्री प्रसाद पापे की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पदम चंद शर्मा ‘बबली पंडित’ को समिति का अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट पंकज भूषण गोयल, प्रकाश पाराशर, राकेश अराधना वाले, हरेश बंसल, अरविंद गौड़, पुनीत शांडिल्य, संतोष शांडिल्य, गोपाल बीड़ी वाले, श्याम पंसारी, दाऊ दयाल नसवरिया, जगदीश टकसालिया, सुनील गांधी, गोविंद सोखियां, पंकज पाराशर, मोहित पाराशर, रवि शर्मा, पंकज सोखिया, लोकेश शर्मा, खगेन्द्र शर्मा, विष्णुकांत शर्मा, पूर्व पार्षद महेंद्र शर्मा, कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा, विष्णु गोयल, सुंदर सरपंच, हरचंद पहलवान, पार्षद बबलू सोनी, सुबोध पाराशर, गौरव सोनी, शिवम उपाध्याय, श्याम ठाकुर एवं संजू पचेरा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
समिति की ओर से आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सात दिनों तक होने वाले इस आयोजन में धार्मिक लीलाओं के माध्यम से श्रीकृष्ण के जीवन और ब्रज संस्कृति से जुड़े प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:

डीग, राजस्थान
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।