डीग में जिला उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने नारी शक्ति का किया सम्मान


वरिष्ठ पत्रकार वीपचन्द की पत्नी रेखा सहित महिलाओं का सम्मान, सुनील गुप्ता ने नारी को मां, बहन और बेटी का स्वरूप बताया

डीग। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला उपाध्यक्ष (माध्यमिक शिक्षा) एवं किशनलाल जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डीग में गणित के वरिष्ठ अध्यापक सुनील गुप्ता ने नारी शक्ति के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार वीपचन्द एवं उनकी पत्नी श्रीमती रेखा का उनके निज निवास पर सम्मान किया।

सुनील गुप्ता ने साफा, दुपट्टा, माला, शाल एवं भगवान श्रीराम की तस्वीर वाला प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

नारी शक्ति को बताया समाज की आधारशिला

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में प्रौढ़ कार्य प्रमुख का दायित्व निभा रहे सुनील गुप्ता ने कहा कि नारी शक्ति का प्रतीक है। आज महिलाएं विश्व के उच्चतम शिखरों तक पहुंचकर देश और समाज का नाम रोशन कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि वे महिलाओं को तीन दृष्टियों से देखते हैं। उनकी नजर में नारी मां, बहन या बेटी है। उन्होंने कहा कि जिस परिवार या समाज में नारी का सम्मान नहीं होता, उसका पतन निश्चित है। इसके विपरीत जिस परिवार और समाज में महिलाओं का सम्मान किया जाता है, वहां निरंतर विकास होता है।

उन्होंने कहा कि नारी सम्मान वाले परिवारों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है तथा उनके धन, ऐश्वर्य और पराक्रम में निरंतर वृद्धि होती है।

पत्रकार प्रतिनिधि मनोज पाराशर का भी सम्मान

कार्यक्रम में पत्रकार प्रतिनिधि मनोज पाराशर का भी सम्मान किया गया। उन्हें साफा, दुपट्टा एवं भगवान श्रीराम की तस्वीर वाला प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।

महिलाओं और गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में मित्र भारत समाज के अध्यक्ष कुलदीप कटारा, श्रीराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक केदार सिंह, पुष्पांजलि सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक मुकेश राजपूत, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्रीमती निशा गुप्ता, श्रीमती ममता अग्रवाल, श्रीमती सरला गर्ग, अनीता, सीमा, विजय, राजवती, रेखा, गुंजन गोयल, बैभवी गुप्ता एवं अंकिता गुप्ता सहित नारी शक्ति और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन समाजसेविका श्रीमती ममता अग्रवाल ने किया। वहीं वरिष्ठ पत्रकार वीपचन्द की पत्नी श्रीमती रेखा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *