डीग वार्ड 26 में उपसभापति प्रदीप शर्मा का हुआ सम्मान


वार्डवासियों ने साफा-दुपट्टा पहनाकर किया अभिनंदन, प्रदीप शर्मा ने विकास कार्यों में जनभागीदारी और पारदर्शिता का दिया भरोसा

डीग। डीग नगर परिषद के वार्ड नंबर 26 में वार्डवासियों की ओर से नवनिर्वाचित उपसभापति प्रदीप कुमार शर्मा ‘बंटू’ के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान वार्डवासियों ने उनका साफा और दुपट्टा पहनाकर तथा तस्वीर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। वार्डवासियों ने नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास की उम्मीद जताई।

प्रदीप शर्मा की मां का भी किया सम्मान

समारोह के दौरान वार्ड की महिलाओं ने प्रदीप कुमार शर्मा की मां ज्ञान बुआजी का सम्मान किया और उनका आशीर्वाद लिया।

वहीं जयप्रकाश शर्मा एडवोकेट ने प्रदीप शर्मा का चांदी का मुकुट, माला, साफा, मिठाई एवं राधा-कृष्ण का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। जयप्रकाश शर्मा की पत्नी ने भी पूर्व वाइस चेयरमैन ममता शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का भरोसा

सम्मान समारोह में उपसभापति प्रदीप कुमार शर्मा ‘बंटू’ ने वार्डवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों से मिला सम्मान और स्नेह उनके लिए गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद के उपसभापति के रूप में वे शहर और वार्ड के विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। वार्डवासियों की समस्याओं को प्राथमिकता से लेकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने विकास कार्यों में जनभागीदारी और पारदर्शिता को प्राथमिकता देने की बात कही।

समस्याओं और सुझावों से अवगत कराने की अपील

प्रदीप शर्मा ने वार्डवासियों से अपील की कि वे क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े सुझावों की जानकारी उन्हें दें, ताकि नगर परिषद के माध्यम से आवश्यक कार्य करवाए जा सकें।

उन्होंने कहा कि वार्डवासियों के सहयोग और विश्वास के साथ क्षेत्र को बेहतर बनाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

बड़ी संख्या में वार्डवासी रहे मौजूद

समारोह में पूर्व वाइस चेयरमैन ममता शर्मा, कमलेश शर्मा, हरिशंकर शर्मा, गुरुजी राजीव कुमार, विद्यार्थी विष्णु शर्मा, हरपाल सोलंकी, कारे सिंह, एडवोकेट बद्री प्रसाद खंडेलवाल, प्रेम सिंह, सोनू शर्मा, चीनू शर्मा एवं सोहनलाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

समारोह के दौरान वार्डवासियों ने उपसभापति प्रदीप शर्मा के प्रति अपना समर्थन और विश्वास व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *