अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, बंदियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ


अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में विचाराधीन बंदियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने की शपथ दिलाई गई

गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विचाराधीन बंदियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

नशे से दूर रहने का दिलाया संकल्प

शिविर के दौरान उपस्थित सभी विचाराधीन बंदियों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन जीने की शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने नशे के सामाजिक, मानसिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए समाज और परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

पैनल अधिवक्ता ने दी विधिक जानकारी

पैनल अधिवक्ता रामस्वरूप पटवाल ने बंदियों को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी देने के साथ-साथ नशामुक्त जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहकर व्यक्ति अपने जीवन को बेहतर दिशा दे सकता है।

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में अधिकार मित्र मुकेश कुमार गुर्जर, कंपाउंडर गौर खान, सब जेल चीफ वीरेश कुमार सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। शिविर में कुल 84 विचाराधीन बंदियों ने भाग लिया और नशामुक्ति की शपथ ग्रहण की।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *