जतीधाम पर 16 तारीख को होगी गुर्जर महापंचायत


बामनवास| जतीधाम पर 16 तारीख को होगी गुर्जर महापंचायत, देव सेना के पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक सिंह गुर्जर ने बताया कि लम्बे समय से कुशालीदर्रा शहीद स्मारक पर कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की मूर्ति को लेकर रोक लगी हुई है, कर्नल बैंसला ने हमारे समाज के अपना जीवन समर्पित कर दिया, हम कर्नल बाबा और शहीदो की मूर्ति कुशालीदर्रा शहीद स्मारक पर लगवाकर ही रहेगे यह हमारे स्वाभिमान, आन बान शान की बात है|
इसको लेकर अलग अलग टीमो द्वारा अपने अपने क्षेत्र के गांवो में जाकर समाज के बड़े बुजुर्ग वरिष्ठ व युवा वर्ग से 16 अक्टूबर को जतीधाम कुशालीदर्रा पहुंचने का आग्रह किया जा रहा है ताकी सभी एक जाजम पर बैठकर मजबूत फैसला ले सके
इसी क्रम में देव सेना के पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक सिंह गुर्जर ने भी छाण,बाढ़पुर,बैरना,सुखवास, धर्मपुरी सेवती कटार,दोलतपुरा आदि गांवो के लोगो से मिलकर मिटिंग मे पहुंचने का आग्रह किया|
छाण मे देव सेना के पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक सिंह गुर्जर ने सत्ताइसा अध्यक्ष की उपस्थिति में पोस्टर विमोचन किया जिसमे हेमराज पटेल, पूर्व डायरेक्टर मूलचंद पटेल,किसान संघ अध्यक्ष बद्रीलाल दौलतपुरा, पूर्व डायरेक्टर रामचरण कटार, पप्पू गुर्जर बैरना,मेमराज खण्डेवला, मुकेश सुखवास, लखन कटार, रुपसिंह, बलवीर, गणेश बाढ़पुर, घनश्याम, बनवारी, अटल, ब्रजेश सहित सैकड़ों युवा व बुजुर्ग मौजूद रहे|


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now