“संविधान की अनुपालना एवं राष्ट्रवाद,लोकतंत्र की सशक्तता के लिए गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम SIR में सभी भाजपा बी एल ए एवं कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए – निमिषा गौड़ संभाग प्रभारी
गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। भाजपा राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निदेशानुसार भाजपा गंगापुर सिटी के तत्वावधान में केंद्र सरकार एवं निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन में बृहद स्तर पर चलाये जा रहे मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के संदर्भ में पार्थ रिसोर्ट में बी एल ए 2 कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उक्त गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की संभाग प्रभारी निमिषा गौड़ रही जबकि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी सुनीता चौधरी,सभापति शिवरतन गुप्ता,प्रधान मंजू गुर्जर,जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल,तलावड़ा मंडल अध्यक्ष पुखराज सलेमपुर,वजीरपुर मंडल अध्यक्ष चतुर्भुज गोयल,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनीता वैष्णव,मंडल महामंत्री कमलेश महावर उपस्थित रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर द्वारा की गई !
भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गयी कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद अटल द्वारा किया गया!
कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की संभाग प्रभारी निमिषा गौड़ एवं जिला प्रभारी चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से उपस्थित सभी बी एल ए 2 एवं कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार निर्वाचन आयोग द्वारा वर्तमान में संचालित मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए केन्द्र सरकार द्वारा नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों के साथ मिलकर अपने-अपने बूथ के मतदाताओं के घर-घर पहुंचकर उनके मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के कार्य को अपनी निष्ठा और ईमानदारी से संपन्न कराने में अपनी भूमिका निभाने के लिए निर्देशित किया गया इसी के साथ उक्त कार्यक्रम के दौरान रखी जाने वाली विशेष सावधानियां मतदाता से नवीनतम फोटो प्राप्त करना,2002 की मतदाता सूची में पुराने मतदाताओं के रिकॉर्ड को लिंक से प्राप्त करना सहित अनेक बारीकियों के बारे में बताया गया इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों के दृष्टिकोण से लोकतंत्र की मजबूती में बूथ सशक्तिकरण की भावना के साथ राष्ट्रवाद की भावना से अपनी अहम भूमिका निभाने का आह्वान किया गया! साथ ही जिला मोर्चा संयोजक जमनालाल वैष्णव द्वारा भी गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम SIR के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किए गए!
जिला सह मीडिया प्रमुख शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर रामसिंह खटाना,रमेश शर्मा वजीरपुर,रामभरोसी वैष्णव,शिवदुलारी,दीपा गुप्ता,डॉ शाकिर,हरकेश गुर्जर,नरसी गुर्जर,महेंद्र रेवाड़ी,सोमेश्वर टटवाल,ओमी कटारिया,अखिलेश शर्मा,पंडित मोहनलाल शर्मा,रुपसिंह,गोविंद गुप्ता,ओमप्रकाश पटेल,बदन सिंह,भीमसिंह,चिरंजी लोधा,महेश कटारिया,अंकित तंवर,भगवान सहाय शर्मा,देवेश पितलिया,भगवान सिंधी,गोपाल धामोनिया,विजेन्द्र जैसावत,गौरव मंगल,खेमराज जैसावत,अतुल शर्मा,रायसिंह, गोपाल गर्ग,गोविंद पाराशर,वेदप्रकाश शर्मा, रवि गोठवाल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।